फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   things you have to know about your computer

कंप्यूटर और मोबाइल यूजर्स इन गलतियों को कभी न दोहराएं

Sat, 26 Jul 2014 07:33 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 07:33 AM IST
विज्ञापन
things you have to know about your computer

अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि विंडोजXP लें, विंडोज-7, विंडो विस्टा या फिर विंडोज-8 लेना ठीक रहेगा! विंडोजXP का सपोर्ट माइक्रोसॉफ्ट ने हाल में बंद कर दिया है। आप विंडोज XP इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपका पीसी इन्फेक्शन का शिकार हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इसे माइक्रोसॉफ्ट वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर लें।

विज्ञापन


विंडो विस्टा की कई खामियों के कारण इसे इतनी सफलता नहीं मिली। विंडोज-7 की परफॉर्मेंस भी ठीक रही है। जबकि विंडोज-8, माइक्रोसॉफ्ट का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है।

विज्ञापन

स्टोरेज क्षमता

things you have to know about your computer

स्मार्टफोन की बात हो या फिर कंप्यूटर की, स्टोरेज क्षमता बेहद मायने रखती है। कम मेमोरी की डिवाइस का चुनाव तकनीकी खरीदारी के दौरान होने वाली गलतियों में प्रमुख है।

डिवाइस में ओएस अच्छी खासी जगह ले लेता है। इसके बाद ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (जीआईएफ) भी मेमोरी को भर देती हैं। इसलिए कंप्यूटर या स्मार्टफोन लेते समय स्टोरेज क्षमता पर जरूर गौर करना चाहिए।

पुरानी एंड्रॉयड डिवाइस

things you have to know about your computer

स्मार्टफोन खरीदते वक्त अभी भी लोग एंड्रॉयड का पुराना वर्जन गलती से ले आते हैं। पुराना एंड्रॉयड वर्जन खरीदने वाले आमतौर पर दो तरह के खरीदार होते हैं। एक तो वो लोग है, जिन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन सा एंड्रॉयड वर्जन खरीद रहे हैं। दूसरे लोग वो हैं, जो कंपनी पर भरोसा करके चलते हैं कि उन्हें एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन किट-कैट ही दिया जाएगा। अगर आप अपनी डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर चाहते हैं, तो एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन के बारे में जरूर पूछताछ करें।

विज्ञापन

गलत फाइल फार्मेट

things you have to know about your computer

अगर आप वीडियो, म्यूजिक या फिर दूसरी फाइलों को भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उनके फाइल फॉर्मेट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गलत फाइल फार्मेट में फाइल सेव कर देने से जरूरत के वक्त पर उसे खोलना मुश्किल हो जाता है।

स्मार्ट टीवी खरीदते वक्त

things you have to know about your computer

स्मार्ट टीवी खरीदते वक्त अक्सर लोग कई गलतियां करते हैं। साइज एंड पैनल से लेकर लेड या प्लाज्मा में से कौन सा टीवी लें, इसका फैसला लोग नहीं कर पाते। इसके अलावा कनेक्टेविटी का ख्याल रखना भी जरूरी है। कनेक्टेविटी ऑप्शन बेहतर होंगे, तो आप इंटरनेट कनेक्ट करके टीवी में सोशल नेटवर्किंग और यूट्यूब वीडियो का भी मजा ले सकते हैं।

साइज और पैनल ऐसा होना चाहिए, जो आपके ड्राइंग रूम के मुफीद हो। इसी तरह ऑफर के फेर में पड़कर भी लोग अपनी जरूरत के मुताबिक टीवी लेने के बजाय दूसरा टीवी ले आते हैं। इन गलतियों से बचने से पहले प्रोडक्ट के बारे में पूरी पड़ताल करना जरूरी है।

बैकअप न रखना

things you have to know about your computer

कोई नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने से पहले बैकअप रखना जरूरी है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जाता। सॉफ्टवेयर न भी अपडेट करना हो, तो जरूरी फाइलों का बैकअप रखना समझदारी भरा कदम है।

कई बार वायरस या फिर सिस्टम में किसी खराबी की वजह से डाटा को नुकसान पहुंच सकता है। हार्ड डिस्क को फॉर्मेट करने से पहले भी डाटा का बैकअप लेना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed