{"_id":"03e51591c7e0f8c474ae2e2be74f4d16","slug":"thief-temple-pan-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर दो बर्तन कर गए दान","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
चोरी कर दो बर्तन कर गए दान
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार सुबह 4 बजे महावीर कॉलोनी में चोर एक गोदाम से नकदी, बर्तन, गिफ्ट और खिलौने चोरी कर ले गए।
जाते-जाते पास ही में एक मंदिर की पुजारिन को चोरी के बर्तन भी दे गए। कहा कि इन्हें मंदिर में प्रयोग कर लेना। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महावीर कॉलोनी निवासी जगदीश ने बताया कि वह अपने बेटे और बहू के साथ रहता है। उसके साथ वाला मकान में गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे चोर सुनसान गली का फायदा उठाते हुए दीवार लांघकर गोदाम में घुस गए। सुबह गोदाम का ताला टूटा मिला।
चोर कमरे में रखी अलमारी को तोड़ 45 हजार की नगदी, गोदाम में रखेे गिफ्ट, बर्तन और खिलौने ले गए हैं। हलचल की भनक लगने पर पास में ही स्थित बांके बिहारी मंदिर में रहने वाली पुजारिन गोपाली भी पहुंच गई।
पुजारिन ने बताया कि सुबह करीब छह बजे के आसपास एक युवक उन्हें एक कड़ाही और एक परात देकर गया है। वह सुबह मंदिर के पास ही खड़ी थी। इसी बीच एक युवक मंदिर के बाहर आया और कड़ाही व परात को मंदिर में उपयोग करने की बात कहकर उन्हें वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने वहां ले जाकर वह दोनों बर्तन लौटा दिए हैं। गोदाम मालिक के बेटे सुमित ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है।