{"_id":"c4b3820dbc5b19904c93f1be83a5cfc5","slug":"theft-in-deiry-mohalla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी मोहल्ला में व्यापारी के घर चोरी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
डेयरी मोहल्ला में व्यापारी के घर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 09 Dec 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी मोहल्ला में एक बंद पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये की चोरी कर ले गए।
पड़ोसियों ने घर को खुला देखा तो मकान मालिक के रिश्तेदारों को सूचित किया।
डेयरी मोहल्ला निवासी इलेक्ट्रानिक व्यवसायी विशेष कुमार जैन रविवार शाम को अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ गया था। रात को ताले तोड़कर चोर घर में घुसे और कमरों में रखी सभी अलमारियों के भी ताले तोड़ दिए। लाखों के जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
पड़ोसियों से सूचना मिलने पर व्यवसायी के भाई राजेश जैन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस व अपने भाई को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसी दौरान दोपहर बाद गृह मालिक विशेष कुमार जैन भी परिवार के साथ लौट आए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उनके घर से छह तोला सोना, सवा किलोग्राम चांदी, एलईडी मोबाइल, समेत अन्य कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।