फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The two factions fought flirting, jam imposed

छेड़खानी को लेकर दो गुट भिड़े, जाम लगाया

Sat, 10 May 2014 02:38 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Sat, 10 May 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
बलियाणा निवासी एक महिला के साथ फोन पर बदसलूकी करने को लेकर शुक्रवार दोपहर को गांव भालौठ में लगभग एक दर्जन युवकों ने कार में सवार तीन युवकों की धुनाई कर दी। बाद में पता चला कि फोन करने वाले युवक कोई और थे। इस पर युवकों ने अपने साथियों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन


मामला बिगड़ता देख बलियाणा के युवकों ने भी अपने साथियों को वहां बुला लिया। दोनों पक्षों में बीच सड़क पर झगड़ा भी हुआ। जानकारी मिलने पर डीएसपी शमशेर सिंह दहिया के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन


बलियाणा निवासी एक महिला को कोई युवक पिछले कई दिनों से फोन पर परेशान कर रहा था। महिला ने कई बार फोन करने से मना किया, मगर युवक बाज नहीं आ रहा था। फोन करने वाला युवक ने कभी अपना नाम पता भी नहीं बताया। इस पर महिला ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने भी युवक को काफी समझाया, मगर वह बाज नहीं आया। इस पर परिजनों ने युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई और महिला को कहा कि अब जब भी फोन आए तो युवक को मिलने के लिए भालौठ बुला लेना। तय योजना के तहत महिला ने युवकों को बुलाया तो वे भी मिलने के लिए पहुंच गए।

इस पर महिला ने पूछा कि आप कहां हैं तो उन्होंने बताया कि हमारी गाड़ी आपकी गाड़ी के पीछे है। बस युवकों का इतना कहना था और महिला के दर्जनभर परिजनों ने पीछे आ रही गाड़ी को रुकवाया तथा उसमें सवार सोनीपत जिले के एक गांव के तीन युवकों की धुनाई कर डाली। युवकों ने कारण पूछा तो उन्होंने महिला से छेड़खानी की बात कही।

जब युवकों ने बताया कि उन्होंने किसी महिला को फोन नहीं किया, तो महिला के परिजनों ने उसी नंबर पर फोन मिलाकर देखा। जब फोन कहीं और मिला तो उन्होंने युवकों से माफी मांगी। पर युवक नहीं माने तथा उन्होंने अपने साथियों को वहां पर बुला लिया।

मामला बिगड़ता देख बलियाणा के युवकों ने भी अपने साथियों को वहां बुला लिया। सोनीपत से आए युवकों ने आते ही बलियाणा पक्ष के युवकों पर धावा बोल दिया। जवाब में बलियाणा पक्ष के युवकों ने भी उनको चोट मारी।

इस घटना में दोनों ओर से 100 से 150 लोग जमा हो गए। मामले से गुस्साए सोनीपत पक्ष के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, सदर थाना प्रभारी गजेंद्र व अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सतबीर भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

गलतफहमी के चलते सोनीपत जिले के तीन युवकों के साथ मारपीट हुई तथा जाम भी लगा दिया गया। मगर अभी तक उन युवकों का पता ही नहीं चल पाया, जो महिला को फोन करते थे। पुलिस उन युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


मामले की पूरी जांच के लिए डीएसपी शमशेर दहिया ने गांव के लोगों व मौके पर मौजूद लोगों से गांव के ही एक मकान में बैठकर एक घंटे तक बातचीत की। डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed