फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   the search opration of missing aircraft starts again

लापता विमान के संभावित मलबे की खोज फिर शुरू

Thu, 27 Mar 2014 04:41 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
the search opration of missing aircraft starts again

मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान के लिए दक्षिणी हिंद महासागर में चलाए जा रहे हवाई खोज अभियान को ख़राब मौसम के कारण रोक दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने कहा कि विमान वापस लौट रहे हैं लेकिन जहाज़ खोज अभियान जारी रखेंगे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई सामुद्रिक सुरक्षा प्राधिकरण (एम्सा) ने गुरुवार सुबह कहा कि इस अभियान में छह सैन्य विमान, पांच नागरिक विमान और पाँच जहाज़ भाग लेंगे लेकिन उसने बाद में ट्वीट में कहा कि ख़राब मौसम के कारण हवाई अभियान को रोकना पड़ रहा है। इस सप्ताह यह दूसरा मौक़ा है जब समुद्र में ख़राब मौसम के कारण खोज अभियान रोका गया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का जहाज़ एचएमएएस सक्सेस पर्थ से 2500 किमी दक्षिण पश्चिम में खोज वाले इलाक़े में मौजूद है। उसके साथ चीन के चार जहाज़ भी हैं। मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 के विमान ने आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी लेकिन कुछ ही घंटे बाद यह ग़ायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विमान में कुल 239 यात्री थे। अभी तक की खोज में विमान से जुड़ा कोई भी मलबा नहीं मिला है।

कई बार नाकाम हुई कोशिश
एम्सा ने कहा कि एक खोजी विमान ने बुधवार को तीन वस्तुओं को देखा था, लेकिन कई बार की गई कोशिशों के बावजूद उन्हें फिर से नहीं देखा जा सका। मलेशिया के कार्यकारी परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने बुधवार को कहा था कि लापता विमान के संभावित नए 122 टुकड़ों की पहचान की गई है।

हुसैन ने बताया कि ये टुकड़े पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्थ से क़रीब 2,557 किलोमीटर दूर 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले हुए हैं। उन्होंने कहा, 23 मार्च को ली गई तस्वीर में 23 मीटर लंबी एक वस्तु को देखा गया है।

खोज अभियान
परिवहन मंत्री ने बताया कि हिंद महासागर के दक्षिण में जारी खोज अभियान को अब पूर्वी हिस्से और पश्चिम हिस्से में बांट दिया गया है। हुसैन के मुताबिक़, "इस क़दम से खोज अभियान में मदद मिलेगी।" सैटेलाइट की तस्वीरों में दिखे इन टुकड़ों तक अभी पहुंचा नहीं जा सका है।


खोज अभियान में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, चीन और जापान सहित कुल छह देश शामिल हैं। चंद दिनों पहले ही मलेशिया के प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें सवार किसी भी यात्री के जीवित रहने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed