{"_id":"f56c48b13bce7875dcd825aaee72f362","slug":"the-same-night-broken-locks-of-half-a-dozen-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एक ही रात आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़े
चरखी दादरी। नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार की रात चोरों ने करीब आधा दर्जन दुकानों केे शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोराें ने एक मकान से चार हजार की नकदी व सामान भी चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड के सामने वार्ड दो में मंगलवार रात चोरों ने करीब आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बस स्टैंड के सामने वाली मार्केट में नवरत्न किरयाणा स्टोर, सोनी फोटो स्टेट, सांगवान स्पेयर पार्टस, बिजेंद्रा मारुति वर्कशॉप, विकास जूस कॉर्नर व धनौदिया किरयाणा स्टोर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर नवरत्न किरयाणा स्टोर में चोरी करने में सफल हो गए।
उन्होंने नवरत्न किरयाणा स्टोर से करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने अन्य दुकानों पर चोरी का असफल प्रयास किया गया। सुबह जब अन्य दुकानदारों ने दुकानों के ताले टूटे हुए देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मालिक मौके पर पहुंचे। आसपास से अनेक दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। दुकान मालिक नवरत्न व अन्य दुकानदारों ने घटना की सूचना सिटी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस सूचना पाकर एफएसएल टीम सहित मौके पर पहुंची तथा मौके का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फोटो: 05
कैप्शन: चरखी दादरी नगर में दुकान का उखड़ा शटर।