{"_id":"afce8b6a9cd062ce15f3c3e082b5792e","slug":"the-new-nizam-naked-and-naughty","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया निजाम और बदमाश बेखौफ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नया निजाम और बदमाश बेखौफ
narnaul
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार रात हथियारों के बल पर अटेली-बहरोड़ मार्ग पर खेड़ी गांव के पास पेट्रोल पंप सेल्समैन के साथ मारपीट कर 90 हजार रुपये की नकदी और कीमती सामान लूट लिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने टीम के सात मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि नए एसपी के जिले में ज्वाइन करने के बाद यह पेट्रोल पंप पर यह दूसरी बड़ी वारदात है। दो दिन पहले बदमाशों ने नांगल चौधरी में पेट्रोल पंप के मुनीम पर हमला कर 12.93 लाख रुपये लूट लिए थे।
कांटी-खेड़ी मार्ग पर यश फिलिंग स्टेशन पर शनिवार रात करीब डेढ़ बजे राजस्थान के गांव कानावास की ओर से बिना नंबर की कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। गाड़ी में 9 लोग सवार थे और उन्होंने डीजल भरवाने की बात कही। डीजल भरवाने के बाद गाड़ी में सवार सभी नकाबपोश कार्यालय में घुसे। हवाई फायरिंग करते हुए पहले बिजली मीटर को खुर्द-बुर्द कर सप्लाई बाधित कर दी। दूसरे साथियों ने पंप पर लगे पांच सीसी टीवी कैमरों को तोड़ दिया। नकाबपोशों ने पंप पर कार्यरत सेल्समैन नावदी निवासी अनिल और कानावास निवासी सृजित के साथ मारपीट की और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। हमलावरों ने टेलीफोन लाइन काट दी और तीन मोबाइल, डीवीआर, लैपटॉप, 90 हजार की नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने सेल्समैन अनिल की शिकायत पर लूट और आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सेल्समैन का कहना है कि हमलावरों ने पांच हवाई फायरिंग भी किए। बदमाश अपनी कार में अटेली की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक बदन सिंह, कनीना डीएसपी रमेश कुमार, महेंद्रगढ़ के डीएसपी सुरेश कुमार और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के पांच खोखे बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में भय व्याप्त है। इस संबंध में एसएचओ अटेली राजेश्वर ने बताया कि घटना माध्य रात्रि की है। सेल्समैन की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को ट्रेस कर लिया जाएगा।
लुटेराें का नहीं लग पाया सुराग
नारनौल। छह जून को निजामपुर में पेट्रोल पंप के मुनीम के साथ हुई 12.93 लाख रुपये की लूट के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमों का भी गठन किया है। वहीं संदिग्ध लोगाें से भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एसएचओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल लुटेराें का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस छानबीन में लगी हुई है, जल्द ही लुटेराें के पकड़े जाने की संभावना है।
विज्ञापन
कोट्स
पुलिस लुटेराें को पकड़ने के लिए गहनता से छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस को सफलता हासिल हो जाएगी। - बदन सिंह, एसपी, नारनौल
‘‘जिले में पेट्रोल पंप लूट की दो घटनाएं हो चुकी हैं। घटनाओं से पेट्रोल पंप संचालकाें में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस अभी तक वारदात का खुलासा करने में नाकामयाब साबित हुई है। ऐसी घटनाआें पर जल्द रोक लगाने की जरूरत है। यदि पुलिस ने जल्द लुटेराें को गिरफ्तार नहीं किया तो जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन आंदोलन करेगी। - मनीष मित्तल, जिला प्रधान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
कब-कब हुई लूट की घटना
- छह जून को निजामपुर में पेट्रोल पंप के मुनीम से करीब 13 लाख लूटे
- एक साल पहले गांव बाछौद में तीन स्थानाें पर हुई लूट की घटना
- दो साल पूर्व गांव ढाणी बाठोठा में हुई थी लूट की घटना
- तीन साल पूर्व अटेली के पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट की घटना