फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The men were traveling with tickets

टिकट लेकर यात्रा करते थे लुटेरे

Sat, 14 Jun 2014 01:09 AM IST
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
जम्मूतवी और हिम सागर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दिल्ली से रोहतक की तरफ और दिल्ली से दूसरी लाइनों पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट के इरादे से ग्रुप में सवार थे लुटेरे।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के नजदीक रेलयात्रियाें को लूटने के आरोप में गिरफ्तार शामली निवासी बदमाश जोगेंद्र और बबली को रेलवे पुलिस की अपराध शाखा पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने बदमाशों को चार दिन तक पूछताछ के लिए पुलिस को सौंप दिया। अब इन बदमाशों को सोमवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। जीआरपी थाना बहादुरगढ़ के कार्यवाहक प्रभारी सुखबीर ने बताया कि इस बीच पुलिस उनसे लूटा गया सामान और अन्य जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। उन्हाेंने बताया कि ये दोनों लुटेरे उस गिरोह के सदस्य हैं, जिसके ज्यादातर सदस्य लंबी दूरी की ट्रेनों या दिल्ली, गुड़गांव और गाजियाबाद की रिहायशी कॉलोनियों में लूटपाट करते थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि ये बदमाश शामली के आसपास के गांवों में रहते हैं। ये शामली से बस से दिल्ली आते हैं। दिल्ली से चार-चार, पांच-पांच काग्रुप बनाकर अलग-अलग रूटाें की गाड़ियों में सवार होते हैं। ये बकायदा  टिकट लेकर ट्रेन में सवार होते हैं। ट्रेन में चढ़ने से पहले या ट्रेन में सवार होने के तुरंत बाद ऐसे यात्रियों को अपने शिकार के रूप में चिह्नित कर लेते हैं, जो ज्यादा आभूषण पहने हुए हो और उनके साथ महिलाएं व बच्चे भी हों। रास्ते में जब यात्री सो जाता हैं तो वह आबादी से दूर सुनसान इलाके में ट्रेन की जंजीर खींच कर गाड़ी रुकवाते हैं और यात्रियों के साथ लूटपाट करते हैं। जीआरपी स्पेशल स्टॉफ के एसआई अजय कुमार ने बताया कि ये लुटेरे बेहद फुर्ती से वारदात को अंजाम देते हैं। पलक झपकते ही गाड़ी से उतर भागते हैं। अपने साथ पत्थर रखते हैं और यात्री उनका पीछा करते हैं तो यात्रियों पर पत्थरबाजी शुरू कर देते हैं। पत्थरों से बचने के लिए यात्री दोबारा गाड़ी में घुस जाते हैं और बदमाश रात के अंधेरे में आराम से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed