{"_id":"96b909a1ee4de471c94a49afd496c56e","slug":"the-lift-by-car-from-the-old-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर वृद्धा से ठगी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कार में लिफ्ट देकर वृद्धा से ठगी
सोनीपत
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मॉडल टाउन से बुधवार देर शाम कार में सवार महिला और पुरुष ने रास्ता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर झांसे में लिया और इसके बाद उसके कंगन, हीरे की अंगूठी और नकदी ले उड़े। घटना के बाद से बुजुर्ग महिला काफी सहमी हुई है। वारदात को अंजाम देने वाली महिला सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए है।
बुधवार देर शाम मॉडल टाउन निवासी कमलेश गुरुद्वारा जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूर स्थित सत्संग भवन में जाने के बाद वह वापस घर के पास आ गई। इसी बीच एक महिला कमलेश के पास पहुंची और उससे गुरुद्वारा जाने का रास्ता पूछा। जिस पर बुजुर्ग महिला उसके साथ पैदल ही सुभाष चौक की तरफ डिवाइडर तक पहुंच गई। वहां पहले से ही एक सफेद रंग की कार लेकर खड़े व्यक्ति ने कमलेश को गुरुद्वारे तक लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही महिला ने बुजुर्ग महिला के हाथ में पहने सोने के दो कंगन, अंगूठी व बैग से 15 सौ रुपये की नकदी ली। बाद में दोनों बुजुर्ग महिला को एटलस रोड स्थित केनरा बैंक के पास उतारकर फरार हो गए। ठगी होने से बुजुर्ग महिला काफी परेशान हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कमलेश की सहेली दीपकौर ने उसे दुखी हालत में देखकर उससे पूछताछ की। तब महिला के साथ हुई ठगी का पता लगा। दीप कौर उसे अपने घर ले गई और वहां से स्वयं माडल टाउन स्थित कमलेश के घर उसे छोड़कर गई। घटना का पता लगने पर पुलिस को इस संबंध में सूचित किया गया। मामले की सूचना पर डीएसपी अजीत सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुजुर्ग महिला से ठगी का पता लगा था। जिसकी बारीकी से जांच की गई है। पुलिस ठगों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है। जल्द ही पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-अजीत सिंह, डीएसपी