{"_id":"596e57104f1c1b437b8b46c5","slug":"the-incitement-of-the-bhaviyu-women-on-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर को लेकर एजेंसी पर भाकियू महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्रैक्टर को लेकर एजेंसी पर भाकियू महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर में एक ट्रैक्टर एजेंसी पर ट्रैक्टर को लेकर भाकियू की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
थाना मऊदरवाजा के गांव बीसलपुर के रहने वाले करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने विजय मोटर्स से चार माह पहले एक लाख रुपया जमा करके ट्रैक्टर खरीदा था। मंगलवार को वह ट्रैक्टर सही कराने आए तो एजेंसी मालिक विनोद दुबे ने उनका ट्रैक्टर खड़ा कर लिया। वहीं दूसरी तरफ विनोद दुबे ने बताया कि ट्रैक्टर का लोन अदा नहीं हुआ। करतार सिंह पहले से लोन करने वाली कंपनियों के बकाएदार चल रहे थे। कई बार प्रयास किया गया। एक लाख रुपया जमा करने के बाद जब लोन नहीं हो सका तो ट्रैक्टर खड़ा कर लिया गया। करतार सिंह ने भाकियू की महिलाओं को बुलाकर एजेंसी पर जमकर उपद्रव कराया। कर्नलगंज चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने दोनों पक्षों के चौकी लाकर असलियत की जानकारी की और चार महीने ट्रैक्टर चलने का हर्जाना 25 हजार रुपया कटवाकर 75 हजार रुपये करतार सिंह को वापस दिलवाए।
विज्ञापन