{"_id":"8571ddd4c38d784da55c70a668f0ddc6","slug":"the-four-recovered-illegal-arms-licenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरकानूनी तरीके से बने चार शस्त्र लाइसेंस बरामद","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
गैरकानूनी तरीके से बने चार शस्त्र लाइसेंस बरामद
क्राइम
Updated Thu, 15 May 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
गैर कानूनी तरीके से नगालैंड से आर्म्स लाइसेंस बनवाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के घर छापा मारकर चार लाइसेंस बरामद किया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल टीम ने बुधवार को गिरफ्तार अभियुक्त रमेश निवासी गुड़गांव की निशानदेही पर छापामारी की और वहां से चार लाइसेंस बरामद किए। अभी इस मामले में बड़ी संख्या में लाइसेंस बरामद होने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है काफी संख्या में शस्त्र लाइसेंस गैरकानूनी तरीके से बनवाए गए। पिछले दिनों थाना सदर में लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। जांच में यह सामने आया कि कई लोगों ने फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवा रखे हैं जबकि आपराधिक रिकार्ड होने पर पुलिस ऐसे लोगों के आर्म्स लाइसेंस बनाने की सिफारिश कभी नहीं करती। ऐसे में नगालैंड के नाम पर फर्जी तरीके से लाइसेंस तैयार करवाए गए।
मामले की जांच कर रही टीम के प्रमुख डीएसपी सुमित कुमार का कहना है कि पूरी गहराई तक इस मामले की जांच की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी अभी सात दिन के रिमांड पर है। उसने जो जगह बताई वहां छापा मारी की गई और वहां से चार आर्म्स लाइसेंस बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो हथियार अभी जमा नहीं हुए हैं उनकी बरामदगी के लिए भी टीम जुटी है।