{"_id":"69b6bc70-e200-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"the-dual-core-processor-phone-in-8500","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुअल कोर प्रोसेसर वाला ये फोन 8,500 में ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
डुअल कोर प्रोसेसर वाला ये फोन 8,500 में
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैनवस सीरीज को बाजार से मिल रहे अच्छे रिसपांस को देखते हुए माइक्रोमैक्स ने अपनी इस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लांच किया है।
विज्ञापन
डुअल-कोर प्रोसेसर वाले माइक्रोमैक्स कैनवसलाइट ए92 प्री-बुकिंग infibeam.com पर 8,499 रुपए में हो रही है। हालांकि यह फोन flipkart.com पर भी ऑनलाइन मिल रहा है लेकिन यह फोन यहां आउट ऑफ स्टाक हो गया है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि 3 जुलाई को यह फोन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से बताया गया कि अगले सप्ताह से यह फोन देश के सभी आउटलेट पर उपलब्ध होगा।
आइए देखते है माइक्रोमैक्स कैनवस लाइट ए92 में क्या है खास फीचर -
प्रोसेसर
माइक्रोमैक्स कैनवस लाइट ए92 में 1 गीगाहर्ट डुअल-कोर ग्राफिक प्रोसेसर है।
रैम
कैनवस लाइट ए92 की रैम 512एमबी है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
कैनवस लाइट ए92 का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.1.2 जेली बीन है।
डिस्पले
इस फोन में 480x854 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 5 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन है।
कैमरा
एलईडी फ्लैश से लैस ऑटोफोकस 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसमें फ्रंट कैमरा नहीं है।
मेमोरी
4 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32 जीबी तब एक्सटेंड किया जा सकता है।
बैटरी
इसमें 2,000 MAH की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 2जी नेटवर्क पर 6 घंटे का टॉक टाइम और 240 घंटे का स्टैंडबाइ टाइम देगी।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीआरएस की सुविधा है।