{"_id":"3542fa1225e4decc3d8eee995220b335","slug":"the-doctor-found-no-leisure-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अवकाश चिकित्सक मिले छुट्टी पर ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बिना अवकाश चिकित्सक मिले छुट्टी पर
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम सतीश यादव ने बृहस्पतिवार को गांव पाली व सिसोठ का दौरा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
यादव सुबह 11.40 बजे पाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो हाजिरी रजिस्टर में जांच करने के बाद दंत चिकित्सक डॉ.दिनेश कुमार व फतेह सिंह एमपीएचडब्ल्यू बिना किसी अवकाश लिए अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके बाद राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय पाली के स्टाफ व मिड-डे-मिल की जांच की गई।
यहां कार्यरत 6 अध्यापकों में से 5 उपस्थित मिले तथा एक अध्यापक अवकाश पर थे। एसडीएम ने बच्चों को परोसे गए मिड-डे-मिल को भी जांचा। इस दौरान मिड-डे-मिल रजिस्टर में इंद्राज 19अप्रैल तक ही किया हुआ पाया गया। इसी कड़ी में उन्होंने सिसोठ के राजकीय मिडिल स्कूल स्टाफ व मिड-डे-मिल व रजिस्टर की चेकिंग की।
एसडीएम ने पाली और सिसोठ में आंगनवाड़ी केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाली के आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 106 व 107 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं, जबकि आंगनवाड़ी हैल्पर मौजूदथी। इस दौरान केंद्रों में कोई भी बच्चा व कोई भी गर्भवती महिला उपस्थित नहीं थी।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में हैल्पर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले मिड-डे-मिल व हाजिरी रजिस्टर व स्टाफ रजिस्टर को दिखाने में असमर्थ रही। इसी प्रकार की स्थिति सिसोठ गांव के आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 113 का निरीक्षण करने उपरांत देखने को मिली।
यहां भी आंगनवाड़ी हैल्पर हाजिर मिली, जबकि कार्यकर्ता अनुपस्थित थी। एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्घ उच्च अधिकारियों से विभागीय कार्यवाही करने की अनुसंसा की गई है।
क्या कहते हैं एसडीएम
इस संबंध में जब एसडीएम सतीश यादव से बातचीत कि गई तो उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी बिना बताए छुट्टी पर मिला उनको कारण बताओं नोटिस भेजा जाएगा साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कि जाएगी।