फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The difference in words and deeds

कथनी और करनी में फर्क

Mon, 13 Jul 2015 08:36 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jul 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
The difference in words and deeds

पाकिस्तान ने मुंबई बमकांड के मुख्य साजिशकर्ता और भारत में वांछित आतंकी जकीउर रहमान लखवी के मुद्दे पर जिस तरह से रुख बदला है, वह आतंकवाद के मुद्दे पर उसके दोहरे रवैये को ही रेखांकित करता है। रूसी शहर उफा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई बातचीत के बाद जारी साझा बयान में दोनों नेताओं ने न केवल आतंकवाद के सभी रूपों की आलोचना की थी, बल्कि शांति और स्थिरता कायम करने के लिए इससे निपटने की साझा जिम्मेदारी भी स्वीकार की थी।

विज्ञापन


यही नहीं, दोनों पक्षों ने मुंबई कांड की सुनवाई तेज करने के साथ ही आरोपियों के वॉयस सैंपल देने पर भी सहमति जताई थी। लेकिन महज तीन दिन के बाद ही पाकिस्तान की ओर से जो बयानबाजी हो रही है, उससे उसकी कथनी और करनी का फर्क साफ देखा जा सकता है। उसका यह तर्क हास्यास्पद है कि चूंकि उनके यहां किसी आरोपी के 'वॉयस सैंपल' लेने से संबंधित कानून नहीं हैं, इसलिए वह लखवी का 'वॉयस सैंपल' नहीं ले सकता।
विज्ञापन


सवाल इस सैंपल का नहीं, 26/11 के बम हमलों के बाद पिछले छह-सात वर्षों में भारत ने पाकिस्तान को इस बमकांड से संबंधित पर्याप्त सुबूत दिए हैं, इसके बावजूद उसने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बची-खुची कसर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने यह कहकर पूरी कर दी है कि उनका मुल्क भारत से तब तक बात नहीं करेगा, जब तक कि एजेंडे में कश्मीर का मुद्दा शामिल न हो!
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अकारण नहीं है कि ठीक इसी समय पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा ईद के बहाने कश्मीरी अलगाववादियों को आमंत्रित किए जाने की खबर भी आई है। इससे पहले पिछले वर्ष दोनों देशों के विदेश सचिवों की प्रस्तावित बातचीत से ऐन पहले भी पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने हुर्रियत नेताओं को आमंत्रित कर भड़काने वाला काम किया था। कश्मीर को जबर्दस्ती मुद्दा बनाने की कोशिश पाकिस्तान के सत्ता तंत्र की अंदरूनी मजबूरी भले हो सकती है, लेकिन इससे यह हकीकत नहीं बदलने वाली है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि यह उसके हक में भी है कि उफा में नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच बनी सहमति सिर्फ कागजों में सिमट कर ही न रह जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed