फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The car crashed into a tree, killing two and two injured

कार पेड़ से टकराई, दो की मौत व दो घायल

Mon, 21 Apr 2014 01:31 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Mon, 21 Apr 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। रविवार अल सुबह कार के सामने अचानक एक गाय के आने से यह दुर्घटना हुई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना में मरने वाले और घायल सभी फरीदाबाद के गांव सिकरी के निवासी थी। सभी लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे।  
विज्ञापन

सिकरी, फरीदाबाद निवासी रविंद्र (50) पुत्र चरणसिंह, भीमसिंह (52) पुत्र प्रकाश सिंह, गोविंद (55) और महेंद्र (60) कार से हरिद्वार गंगा नहाने गए थे। लौटते वक्त कार रविंद्र चला रहा था।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित प्याऊ मनियारी गांव के पास उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे रविंद्र का नियंत्रण स्टेरिंग से खो गया और कार डिवाइडर से टकराते हुए एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक रविंद्र और आग बैठे भीमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे की सीट पर बैठे गोविंद और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना कुंडली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को गाड़ी से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शवों को शवगृह में रखवा दिया गया। घायल गोविंद और महेंद्र की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। रविवार देर शाम तक दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी। वहीं, दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर रविंद्र और भीमसिंह के शव परिजनों को सौंप दिए गए।


शादी समारोह में शिरकत करने को थे निकले
गाड़ी में सवार चारों लोग अपने घर से 6 अप्रैल को रिश्तेदारों के शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। चारों पानीपत के गांव मतलौड़ा, करनाल, अंबाला और यमुनानगर में रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह से होकर हरिद्वार गंगा नहाने चले गए थे। घायलों में गोविंद सिकरी गांव का सरपंच है। वहीं भीम सिंह नौसेना से सेवानिवृत्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed