फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The bride was caught in a trap of predatory waste

लुटेरी दुल्हन के झांसे में फंस हुआ बर्बाद

Fri, 09 May 2014 12:32 AM IST
Jind
Jind Updated Fri, 09 May 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के रांगड़ा मोहल्ला से एक महिला शादी के चार दिन बाद 40 हजार रुपये तथा जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा को की है। युवक ने बताया कि अब महिला उस पर झूठे मामला दर्ज करने की धमकी दे रही है। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

शहर के रांगड़ा मोहल्ला निवासी हरीश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। उसकी शादी नहीं हो रही थी, इसी दौरान उसकी बहन असंध निवासी अनीता से ओमप्रकाश मिला और उसने बताया कि वह रिश्ते कराने का काम करता है। जिसके बाद उसकी बहन अनीता और वह उनके झांसे में आ गया। इस दौरान ओमप्रकाश ने बताया कि शादी करने पर 40 हजार रुपये खर्च आएगा। 28 अप्रैल को उसने 40 हजार रुपये ओमप्रकाश को दे दिए। इसके बाद ओमप्रकाश एक मई को एक लड़की को लेकर आ गया। जिसका नाम पूजा बताया और गुरुद्वारे में शादी की पूरी रस्म करवा दी। इस दौरान उन्होंने पूजा को एक सोने की अंगूठी, एक कानों की बाली की जोड़ी भी दी।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि चार मई को उसकी पत्नी पूजा ने बताया कि उसके मौसी की लड़के की हड्डी टूट गई है। जिसके चलते उससे मिलने के लिए जाना पड़ेगा और वह सुबह आ जाएगी। लेकिन वह सुबह घर नहीं लौटी। इसके बाद संपर्क किया तो सिंदर कौर नाम की एक महिला ने गाली गलौच किया और वापस भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता करवाया तो उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं बल्कि रजनी था और पैसे हड़पने के लिए पूरा गिरोह काम करता है। इस गिरोह के झांसे में पहले भी कई लोग आ चुके है। जब इसके बारे में दबाव डाला तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने पुलिस अधीक्षक से किशनपुरा पानीपत निवासी पूजा उर्फ रजनी, शिव कालोनी करनाल निवासी सिंदर कौर, वार्ड एक असंध निवासी ओमप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed