{"_id":"295ea298c72d35bc1abd6aae577d6203","slug":"the-bodies-were-found-near-the-school-kulasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलासी में स्कूल के पास मिला शव","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कुलासी में स्कूल के पास मिला शव
bahadurgarh
Updated Sun, 27 Apr 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
कुलासी गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसकी मौत किसी बीमारी से हुई है या फिर कोई और अन्य कारण तो नहीं रहे हैं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
अनुसंधान अधिकारी एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि कुलासी के सरकारी स्कूल के गेट के नजदीक करीबन 45 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचा और शव की जांच की। मगर उसके शरीर पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला।
हालांकि उसके शव पर सूजन आई हुई थी। इसके बाद उन्होंने शव की गहन जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को भी झज्जर से बुलाया। पुलिस ने संभावना जताई कि उसकी मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। मृतक के दाहिने हाथ पर सुरेंद्र सिंह लिखा हुआ है। मगर वह कहां का रहने वाला है इसके बारे में कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गांव के आसपास के क्षेत्रों व ईंट-भट्टों पर इस बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
मगर अभी तक मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के शरीर पर सलेटी रंग की कमीज, बैंगनी रंग का बनियान व काले रंग का पायजामा है। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि शव को तीन दिन तक पहचान के लिए शहर के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।