फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   terror attack on crpf camp in jammu and kashmir

अमन को निशाना बनाने वाले

Wed, 13 Mar 2013 10:15 PM IST
Updated Wed, 13 Mar 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
terror attack on crpf camp in jammu and kashmir

श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप के नजदीक हुआ आतंकी हमला सिर्फ सुरक्षा या खुफिया व्यवस्था की चूक का नतीजा नहीं है। यह हमला दिखाता है कि कुछ समय की शांति की वजह से आई सुस्ती तथा स्थानीय कारणों से उपजी परिस्थितियों का आतंकवादी कैसे फायदा उठा सकते हैं। वहां हालात किस तरह सुधर रहे थे, यह इसी से पता चलता है कि आतंकियों ने भारतीय जवानों को खेल के मैदान में निशाना बनाया।

विज्ञापन


इस हमले की पृष्ठभूमि में दो घटनाओं का जिक्र करना जरूरी लग रहा है। पहली घटना जनवरी में नियंत्रण रेखा के नजदीक पाकिस्तानी फौजियों और आतंकियों द्वारा दो भारतीय जवानों का गला रेतने से संबंधित है और दूसरी अफजल गुरु को दी गई फांसी से। भारतीय सैनिकों के साथ हुई बर्बरता के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान से दो टूक कहा था कि उसके साथ संबंध पहले जैसे नहीं रह सकते।
विज्ञापन


जाहिर है, इसी वजह से अजमेर जियारत करने आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज की यात्रा को सरकार की ओर से खास तवज्जो नहीं दी गई। मगर सवाल यह है कि आखिर हमारी सरकार पाकिस्तान पर ऐसा दबाव क्यों नहीं बना पा रही है कि वह अपनी सीमा से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को संचालित न होने दे? आखिर हम इस मौके का फायदा क्यों नहीं उठा पा रहे हैं कि पाकिस्तान में पहली बार कोई लोकतांत्रिक सरकार कार्यकाल पूरा करने जा रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी परिस्थितियों में जब अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो फौजों की वापसी की तैयारी हो रही है और हाफिज मोहम्मद सईद जैसे लोग कश्मीर में अपना ऑपरेशन तेज करने की धमकी दे रहे हों, तब पाकिस्तान पर दबाव बनाना और भी जरूरी लग रहा है। कश्मीर में पंचायत प्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों को भी इसी समग्रता के साथ देखने की जरूरत है।


अफजल गुरु की फांसी के बाद कश्मीर के हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं, इसका फायदा आतंकवादी उठा सकते हैं। जिस तरह के हालात हैं, उसमें सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और विपक्षी पीडीपी सहित तमाम राजनीतिक दलों के बीच भी समन्वय की दरकार है, मगर हो रहा ठीक इसका उल्टा। उन्हें समझना चाहिए कि इस नाजुक दौर में संयम की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed