{"_id":"5ee8bbe4-4995-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tension-free-with-android-fun-apps","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको टेंशन-फ्री कर देंगे ये मजेदार एंड्रायड फन ऐप्स","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
आपको टेंशन-फ्री कर देंगे ये मजेदार एंड्रायड फन ऐप्स
क्रियांशु सारस्वत/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Dec 2012 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास मनोरंजन के लिए समय नहीं है। ऐसे में यदि आपका ऑफिस में काम के दौरान या ऑफिस से लौटते हुए रास्ते में ही मूड फ्रेश हो जाएं और वो भी बिल्कुल फ्री में तो क्या कहने। कुछ एंड्रायड ऐप्लीकेशन की मदद से आप काम के दौरान यानी बिजी शेड्यूल में भी अपने मूड रिफ्रेशमेंट का इंतजाम कर सकते हैं। बात करते हैं ऐसे ही कुछ फन ऐप्स की जिन्हें आप अपने स्मार्टफोन में फ्री में इंस्टॉल करके मनोरंजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
टॉकिंग टॉम कैट
टॉकिंग टॉम कैट एंड्रायड मार्केट का काफी पॉपुलर ऐप्लीकेशन हैं। आंकडों के मुताबिक इसको नेट से सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाता है। इसका फंक्शन यह है कि इसमें मौजूद बिल्ली यूजर की आवाज को कॉपी करके बोलती है। यह बहुत ही मजेदार लगती है, जिससे यूजर के साथ ही अन्य लोग भी हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बच्चों में यह ऐप काफी पॉपुलर है। यह एक फ्री ऐप्लीकेशन है।
विज्ञापन
अग्ली बूथ
अग्ली बूथ एंड्रायड प्लेटफार्म का बहुत ही फनी ऐप है, इसमें कोई भी अपनी पिक्चर को एडिट करके हंसी का पात्र बन सकता है। इस ऐप्लीकेशन में एक क्लिक पर ही आपकी पिक्चर काफी भद्दी लगने लगती है। इसके द्वारा मॉडीफाई की गई आपकी पिक्चर को देखकर आपके साथ ही आपके दोस्तों को भी काफी हंसी आएगी। इसे भी आप गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिक्स बूथ
अग्ली बूथ से कुछ अलग ऐप्लीकेशन है मिक्स बूथ। इसका भी यूजर के फेस से संबंधित फंक्शन है। यदि आप मिक्स बूथ ऐप द्वारा एडिट की गई इमेज को देखेंगे तो आपको बहुत हंसी आएगी। इसकी मदद से आप दो पिक्चर को मिलाकर अपनी एक नई तरह की पिक्चर देख सकते हैं। इससे मेल और फी-मेल की पिक्चर को एडिट करके देखना काफी फनी होता है। यह ऐप भी एंड्रायड मार्केट में फ्री में उपलब्ध है।
मेक मी ओल्ड
यदि आप अपने बुढ़ापे के दिनों को देखना चाहते हैं यानी आप बिना बालों के कैसे दिखाई देंगे इसे देखने में रुचि रखते हैं तो यह ऐप काफी मजेदार है। यह ऐप आपकी पिक्चर को कुछ ही सेकेंड में गंजा करके दिखा देता है। खुद को गंजा देखकर हर किसी को हंसी आती है, तो आप भी इस ऐप को डाउनलोड करके अपने साथ ही किसी को भी हंसी का पात्र बना सकते हैं। यह ऐप भी गूगल प्ले से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।