{"_id":"98faa19982d71b3c4b920c933ffddc34","slug":"teenager-raped-by-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
झज्जर
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक द्वारा जबरन दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जिला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने रविवार की रात किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण सामान्य अस्पताल में कराया। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जिसको काबू करने के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया हैं कि शनिवार दोपहर जब वह सिलाई सेंटर से अपने घर के लिए वापस लौट रही थी। उसी दौरान गांव का एक युवक उसे जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर किशोरी जब घर पहुंची तो उसने घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी। बताया जाता हैं कि किशोरी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। किशोरी के पिता शनिवार को घर से बाहर गए थे। रविवार को जब वे घर वापस आए तो परिवार की ओर से मामले की जानकारी उन्हें दी गई। जिसके आधार पर रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले के आईओ साहब सिंह का कहना हैं कि पीड़िता कि ओर से दी गई शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। जिसका स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस आरोपी युवक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।
समझौता कराने में जुटे आरोपी के समर्थक
दुष्कर्म के मामले में जब पीड़िता एवं उसके परिजन स्थानीय सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए आए थे। उस दौरान अस्पताल परिसर में आरोपी पक्ष के 10-12 समर्थक इस बात का दबाव बना रहे थे कि मामले को पंचायती स्तर पर निपटा लिया जाए। लेकिन पीड़ित परिवार कतई इस बात को सुनने को तैयार नहीं था और उनके चेहरे पर घटना को लेकर नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। इधर आईओ साहेब सिंह का कहना हैं कि वे स्वयं यहां मौजूद हैं और पीड़ित परिवार को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।