{"_id":"c82c54e56a17e16c2e57217b1d2a4bd9","slug":"teen-s-death-to-be-vulnerable-to-high-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आकर किशोर की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हाईटेंशन की चपेट में आकर किशोर की मौत
जींद
Updated Thu, 15 May 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
भारत नगर में बुधवार सुबह मकान की छत पर बिजली के तारों की चपेट में आकर एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर छत पर से वालीवाल उठाने के लिए गया था, जहां पर हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
भारत नगर निवासी मुकेश (15) बुधवार सुबह अन्य युवाओं के साथ गली में वॉलीबाल खेल रहा था। इसी दौरान वॉलीबाल छत पर चली गई। मुकेश छत से वॉलीबाल उठाने के लिए चलाया गया, इसी दौरान छत के ऊपर से निकल रही 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईटेंशन तारों की चपेट में आने के बाद कॉलोनी के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और मुकेश की मौत के लिए कॉलोनी लोगों ने बिजली की निगम को जिम्मेदार ठहराया। मुकेश के भाई प्रवीण ने बताया कि भारत नगर में कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की तारें निकल रही है। इसके लिए कॉलोनी के लोगों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते किशोर को जान से हाथ गंवाना पड़ा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।