{"_id":"52a05044-4fea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tata-docomo-launches-special-greating-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा डोकोमो ने शुरू किया विशिष्ट ग्रीटिंग ऐप","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
टाटा डोकोमो ने शुरू किया विशिष्ट ग्रीटिंग ऐप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Dec 2012 11:27 AM IST
विज्ञापन
टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड के एकीकृत दूरसंचार ब्रांड टाटा डोकोमो ने एक और विशिष्ट पेशकश के तहत अपने ग्राहकों के लिए डोकोमो पोस्ट सेवा शुरू करने की घोषणा की। डोकोमो पोस्ट एक विशिष्ट ग्रीटिंग ऐप है, जो अपने ग्राहकों को उनके करीबी लोगों को त्योहारों पर पर्सनलाइज्ड ग्रीटिंग और असीमित संदेश भेजने की सुविधा देता है।
विज्ञापन
एंड्रायड, ब्लैकबेरी और जे2एमई प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध यह ऐप डोकोमो की ढेर सारी ऑडियो सुविधाओं मसलन कॉल मी ट्यून्स, बड्डी चैट, लीजेन्ड्स फॉरएवर, मिस्ड कॉल अलर्ट और भी बहुत कुछ में से चुनने का विकल्प देता है। डोकोमो पोस्ट ऐप डाउनलोड करने के बाद ग्राहक 5 रुपये प्रति ग्रीटिंग के हिसाब से 100 लोगों को ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं।
विज्ञापन
ग्राहक एक साथ कई सारे ग्रीटिंग भेजने के साथ ही दोस्तों व परिवार के लिए अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर पर्सनलाइज्ड ग्रीटिंग भी भेज सकते हैं। वीडियो ग्रीटिंग सेक्शन से ग्राहक निजी संदेश वाले ग्रीटिंग भेज सकते हैं और वह भी कई लोगों को एक साथ।
विज्ञापन