{"_id":"169bff7e-e3c6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"take-care-your-child-with-the-help-of-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा ऐप जो आपके बच्चों का ख्याल रखेगा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
एक ऐसा ऐप जो आपके बच्चों का ख्याल रखेगा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
केरल के 'माइंड मीडिया इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड' ने एक ऐसा मोबाइल ऐप्लिकेशन बनाया है जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन
इस ऐप्लिकेशन को सभी स्मॉर्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकेगा और नए माता-पिता के लिए बच्चे को पालने में यह ऐप्लिकेशन काफी मददगार साबित होगा।
'बेबी ब्लोसम्स' नाम के इस ऐप्लिकेशन को खास तौर से एंड्रायड मोबाइल फोन के लिए तैयार किया गया है।
यह अभिभावकों को बच्चों के सामान मिलने वाली दुकानों, बच्चों के अस्पतालों की जानकारी देगा। यहां तक कि बच्चों के नामों की सूची उन नामों के मतलब के साथ उपलब्ध कराएगा, ताकि अभिभावकों को बच्चे का नाम चुनने में आसानी हो।
विज्ञापन
माइंड मीडिया के महाप्रबंधक के नारायणन नैयर ने बताया कि, "बेबी ब्लॉसम्स' अभिभावकों के लिए बच्चों की उचित देखभाल करने में सहायक होगा।
ऐप्लिकेशन में बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारियां शामिल की गई हैं। बच्चों के खाने के समय से लेकर उनका डाइपर बदलने, उन्हें नहलाने के लिए इस ऐप्लिकेशन के द्वारा रिमांइडर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐप्लिकेशन को एंड्रायड और आईओएस मोबाइल फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। 'बेबी ब्लोसम्स' को एंड्रायड एप्लीकेशंस के ऑनलाईन शॉप गूगल प्ले से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।