{"_id":"4ebea72e-75a0-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"swipe-launches-mtv-volt-phablet","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदार फीचर्स वाला सबसे सस्ता ड्युल सिम फेबलेट","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
दमदार फीचर्स वाला सबसे सस्ता ड्युल सिम फेबलेट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलीफोर्निया की टेलीकॉम कंपनी स्वाइप ने एमटीवी इंडिया के साथ मिलकर एंड्रायड स्मार्टफोन-टैबलेट (फेबलेट) लांच किया है। दोनों कंपनियों की पार्टनरशिप के तहत यह पहली डिवाइस एमटीवी 'वोल्ट' है, जो 3G ड्युल सिम वाला 6 इंच का फेबलेट है। इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। नए फेबलेट की लांचिंग से हाल ही में पेश कार्बन A30 को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एमटीवी इंडिया ने स्वाइप टेलीकॉम के साथ दो साल के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट्स की रेंज पेश करने का करार किया है। करार के तहत एमटीवी ने अगले दो साल में 25 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान कंपनी 8 से 12 डिवाइस लांच करेगी, जिसमें स्मार्टफोन, फेबलेट और टैबलेट होंगे। बात करते हैं एमटीवी के नए फेबलेट 'वोल्ट' की खूबियों और फीचर्स के बारे में।
विज्ञापन
डिस्पले
एमटीवी द्वारा लांच किए गए फेबलेट वोल्ट की 854x480 पिक्सल रिजयूलूशन वाली 6 इंच की कैपेसिटिव मल्टी टचस्क्रीन डिस्पले है। वहीं कार्बन A30 की 480x800 पिक्सल रिजयूलूशन वाली 5.9 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले है।
विज्ञापन
प्रोसेसर और रैम
वोल्ट में 1 गीगा हर्टज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512MB की DDR3 रैम है। कार्बन A30 में भी 1 गीगा हर्टज का ड्युल कोर प्रोसेसर है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
फेबलेट वोल्ट में गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रायड 4.1 जेलीबीन है, जबकि कार्बन के A30 में एंड्रायड 4.0 आइस्क्रीम सेंडविच है।
मेमोरी
कीमत में बराबर स्वाइप और कार्बन दोनों के फेबलेट की मेमोरी में भी कोई फर्क नहीं है। वोल्ट और A30 दोनों में ही 4GB की इंटरनल मेमोरी है, इसे माइक्रो SD कार्ड से 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
कैमरा
नए फेबलेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कार्बन A30 में भी इसी कॉनफ्रीगेशन का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के मामले में भी वोल्ट कार्बन के A30 पर भारी है। वोल्ट में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ 4.0 और GPS है, वहीं A30 में वाइ-फाइ, 3G, ब्लूटूथ और USB पोर्ट है।
बैटरी
एमटीवी वोल्ट में 3,200 mAh की दमदार बैटरी है, जबकि A30 में 2,500 mAh की बैटरी है। जाहिर सी बात है ज्यादा क्षमता वाली बैटरी का बैकअप भी ज्यादा होगा।