फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Superman's strength and the secret of success

81 साल के 'बूढ़े' सुपरमैन की शक्ति-सफलता का क्या है राज?

Mon, 15 Jun 2015 11:49 AM IST
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
Superman's strength and the secret of success

सुपरमैन यानी हवा में उड़ने वाला एक हीरो जो अन्याय के प्रति लड़ता है और दुनिया को विनाश से बचाता है।

विज्ञापन


दूसरे ग्रह से आए सुपरमैन की कल्पना 1938 में मंदी से जूझ रहे अमेरिका में की गई थी और सबसे पहले इसे एक एक रंगीन कॉमिक्स बुक के हीरो के तौर पर उतारा गया।

लाल नीले चुस्त कपड़ों में हवा में उड़ता, भारी भरकम चीजों को हथेली पर उठा सकने वाला ये सुपरमैन जल्द ही बच्चों का हीरो बन गया। इसके हाथ से लेजर लाइट निकलती है और इसकी आंखों में एक्सरे करने की शक्ति है।
विज्ञापन


ये अमेरिका में वैश्विक मंदी का दौर था और उस समय हर बच्चा मुसीबत के समय सुपरमैन बनने की कल्पना करने लगा। सुपरमैन का विचार लेखक जेरी सीगल और आर्टिस्ट जो शुस्टर क्लीवलैंड के संयुक्त दिमाग की उपज थी जो संयोग से एक दूसरे से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले कॉमिक किरदार के तौर पर सुपरमैन को उतारा गया और अपनी लोकिप्रयता के चढ़ते चढ़ते ये सिल्वर स्क्रीन का सबसे चमकता सितारा बन गया।


क्या है सुपरमैन की शक्ति का राज

Superman's strength and the secret of success

आप भी सोच रहे होंगे क‌ि सुपरमैन का शरीर लोहे की तरह मजबूत कैसे है। वो उड़ता कैसे है। हाथी से भी भारी चीजों को कैसे चुटकियों में उठा लेता है। इसका राज दरअसल ये है कि सुपरमैन इस ग्रह का प्राणी नहीं है।

वो क्रिप्टोन ग्रह से आया है जहां के लोग धरतीवासियों जैसे ही दिखते हैं। धरती पर एक नन्हें बच्चे के रूप में आया सुपरमैन इसके गुरुत्वाकर्षण और पीले ग्रह यानी सूरज की किरणों से असाधारण शक्तियों का मालिक बन जाता है।

वो कई हाथियों से भी ज्यादा बलशाली है, वो लंबी लंबी इमारतों को कूद फांद कर गुजर जाता है। वो अपना एक हाथ आसमान की तरफ उठाकर हवा में उड़ जाता है। उसकी आंखें दुरूह और दूरस्थ चीजों का एक्सरे कर डालती हैं और वहां मौजूद विनाश का कारण पता करती हैं।

सुपरमैन के सीने पर एस लेटर लिखा है जो सुपर ताकत का एहसास दिलाता है। सुपरमैन के कंधे के पीछे झूलता एक लाल कपड़ा लगाने के पीछे यह विचार था कि वह जब हवा में उड़े तो एक्शन का एहसास हो।

बच्चे सोचते हैं कि कोई पूरी तरह भेष कैसे बदल लेता है। सुपरमैन एलियन है। वो जब चश्मा लगाता है तो उसकी आंखों का नेचुरल रंग बदल जाता है। जब वो फॉर्मल कपड़े पहनता है तो उसकी नीली लाल ड्रेस (इस ड्रेस से भी सुपरमैन को शक्ति मिलती है।) छिप जाती है।

जब वो रूप बदलता है तो आश्चर्यजनक रूप से वो अपनी आवाज भी बदल पाता है। शायद ये शक्ति उसे क्रिप्टोन ग्रह का वासी होने के कारण प्राप्त है।

सुपरमैन की सफलता का राज

Superman's strength and the secret of success

सुपरमैन की सफलता का राज ये भी रहा है कि वो वक्त के साथ बदलता गया है। शुरुआती सुपरमैन सिर्फ लंबी छलांग मारकर ऊंची इमारतों को लांघते दिखता था, मगर जैसे-जैसे हवाई यात्राएं लोकप्रिय हुईं सुपरमैन भी उड़ता हुआ दिखने लगा।

बाद के दिनों में जब अमेरिका एक सुपरपॉवर और विश्व की अहम सैन्य ताकत के रूप में सामने आया तो सुपरमैन भी ईश्वर के समकक्ष एक ऐसे ताकतवर किरदार के रूप में दिखा जो पूरी दुनिया या मानव सभ्यता का संरक्षक है।

सुपरमैन के असली नाम कॉल-एल में बाइबिल से जुड़ी साम्यताएं दिखती हैं, जहां प्रत्यय ‘एल’ का अर्थ ईश्वर द्वारा अथवा ईश्वर प्रदत्त माना जाता है। सुपरमैन आम इंसान की तरह प्यार में भी पड़ा है।

वो दूसरे ग्रह का प्राणी होने के बावजूद इंसानी भावों से बंधा और इसी वजह से जनता सुपरमैन से भावनात्मक रूप से जुड़ी। वो दिन में एक पत्रकार के तौर पर काम करता है और वक्त पड़ने पर दफ्तर से गायब होकर दुनिया को बचाता है। यानी वो आम इंसान बनकर रहना चाहता है।

कमाई में भी सुपरमैन

Superman's strength and the secret of success

सुपरमैन की इस बदलती शख्सियत का एक व्यावसायिक पहलू भी है। इंडियनबाइस्कोप.कॉम के अनुसार सन् 1981 में सीगल और शुस्टर ने सुपरमैन के कॉपीराइट्स डिटेक्टिव कॉमिक्स को बेच दिए, जो बाद में डीसी कॉमिक्स के नाम से पॉपुलर हुआ।

इस प्रकाशन को बाद में वॉर्नर ब्रदर्स की एक कंपनी ने टेकओवर कर लिया और बड़े पैमाने पर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए बिज़नेस मॉडल पर काम करना शुरू किया। सुपरमैन के किरदार ने वॉर्नर ब्रदर्स के लिए पाँच फिल्मों में अमरीकी बॉक्स ऑफ़िस से 500 मिलियन डॉलर या 29 अरब रुपए से भी ज़्यादा का कारोबार किया है।

इतना ही नहीं इस किरदार ने हज़ारों करोड़ रुपए टेलीविजन, खिलौने, गेम्स और कॉमिक्स के ज़रिए पिछले 75 सालों में कमाए हैं।

यह अचरज का विषय है कि इतने सालों में सोसाइटी और पॉपुलर कल्चर के न जाने कितने ट्रेंड्स बदल गए मगर सुपरमैन की लोकप्रियता घटी नहीं बल्कि बढ़ी है। शायद इसका जवाब चर्चित लेखक उम्बर्तो इको के पास है जो सुपरमैन को पॉपुलर कल्चर के बीच एक आधुनिक मिथकीय नायक के रूप में परिभाषित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed