{"_id":"e82f718e46b4258ccc08b5944e25e591","slug":"suadi-arab-video-viral-on-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी कानून का मजाक बनाता वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सऊदी कानून का मजाक बनाता वीडियो हुआ वायरल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Oct 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर रोक लगाने वाले कानून का मजाक उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग पर पाबंदी है। इस पाबंदी के विरोध में सऊदी के कथित सोशल एक्टिविस्ट हिशम फगीह ने सिंगर बॉब मार्ले के गाने की तर्ज पर एक पैरोडी गाना बनाया।
इस पैरोडी के जरिए फगीह ने महिलाओं के कार चलाने वाले कानून पर व्यंग्य करते हुए इसे यू ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर दिया है। इस वीडियो में फगीह पारंपरिक सउदी वेशभूषा में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ये वीडियो उस वक्त डाला गाया जब कल कई महिला चालकों ने इस कानून के विरोध में कार चलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि बाद में उन पर जुर्माना लगाया भी लगाया गया।
विज्ञापन
इस वीडियो की चर्चा का आलम ये है कि पहले ही दिन थोड़े ही समय में 35 लाख से ज्यादा लोगों ने इसको देख लिया। अब तक तीन दिन में ये वीडियो 53 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखिए वीडियो 'नो वूमन नो वीडियो '