5 स्टाइलिश ईयरफोन ऐसे, जो देखे, देखता रह जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरारी कार व उसके आकर्षक लोगो से तो लगभग सभी वाकिफ हैं और ब्रांड की इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए हेडफोन भी बाजार में उपलब्ध है।
उपभोक्ताओं के मध्य इनकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने फरारी हेडफोन पोर्टफोलियो में एक और हेडफोन शामिल करते हुए लोजिक 3 टी150 लांच किया है। जिस पर फरारी का लोगो उछलता हुआ घोड़ा लगा हुआ है तथा आरामदायक बड्स का उपयोग किया गया है।
वहीं इसमें एक बटन भी दिया गया है जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता कॉल आदि भी रिसीव कर सकता है। एक स्टैंडर्ड का अहसास कराने वाले इस हेडफोन में अच्छी साउंड क्वालिटी का आनंद लिया जा सकता है।
किंतु यह बहुत अच्छी साउंड क्वालिटी देने में सक्षम नहीं है। वहीं इस हेडफोन की रेंज में बाजार में उपलब्ध बोस और सनहाइजर के डिवाइस भी देखे जा सकते हैं।
ग्रूव्स जिप ईयरफोन: कीमत, 999 रुपए
एसटीके जिप बाजार में उपलब्ध अन्य ईयरफोन के मुकाबले बहुत ही अलग तरह का ईयरफोन है जो कि स्टाइल व डिजाइन के समावेश से मिलकर बना है। इस हेडसेट की खासियत है कि इसमें जिप का इस्तेमाल किया गया है।
इसका उपयोग लगभग सभी डिवाइस जैसे कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट आदि में किया जा सकता है तथा इसमें 3.5 एमएम की जैक दी गई है।
ग्रूव्स जिप ईयरफोन में हेंडफ़्री माइक्रोफोन की भी सुविधा दी गई है जिसके द्वारा म्यूजिक सुनते हुए कॉल्स भी रिसीव कर सकते हैं।
वहीं हम ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो यह बेहतर साउंड क्वालिटी का आनंद देने में सक्षम है। साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने व इसमें आने वाले अवरोध को रोकने के लिए इसमें नॉयस कैंसिलेशन का भी उपयोग किया गया है।
इसकी डिजाइन के अनुसार इसके ईयरबड्स आपस में जुड़े हुए हैं जिन्हें जिप के द्वारा खोला व बंद किया जा सकता है।
एमकेट एटॉम एक्स12: कीमत 1,199 रुपए
अब एमकेट ने अपने म्यूजिक डिवाइस पोर्टफोलियो में एक और डिवाइस को शामिल करते हुए एटोम एक्स12 बाजार में उतारा है।
एटोम एक्स12 हेडफोन काफी सुंदर डिजाइन में बनाया गया है तथा इसमें टेंगल फ्री केबल के अतिरिक्त साॅफ्ट सिलिकाॅन के बड्स का उपयोग किया गया है। जो कि आपके कानों में फिट होने के साथ ही काफी आरामदायक भी है।
वहीं उपभोक्ताओं की उम्मीदों के अनुसार इसमें अच्छे बेस और अच्छी साउंड क्वालिटी का इस्तेमाल किया गया है जिसके द्वारा म्यूजिक का बेहतर आनंद लिया जा सकता है।
इस हेडफोन को किसी भी पुराने फोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। अमकेटी हेडफोन एटोम एक्स12 में टेंगल केबल के अतिरिक्त मुफ्त एडाॅप्टर भी दिया गया है।
सोनी एनडब्ल्यूजेड- डब्ल्यूएच 303: कीमतः 8,999 रुपए
म्यूजिक के लिए लोगहेडफोन का अत्यधिक उपयोग करते हैं और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सोनी साउंड क्वालिटी के साथ ऐसा हेडफोन लेकर आया है|
जिसे आप हेडफोन, एमपी3 और मिनी स्पीकर के रूप में उपयोग कर सकते हैं और इसकी साउंड बहुत ही अच्छी है।
सोनी डब्ल्यूएच303 में 4जीबी इंबिल्ट की सुविध है जिसके जरिए आप किसी अन्य डिवाइस से जोड़े बिना इसका उपयोग कर सकते हैं।
आप इसे कानों में न लगाकर केवल गले में टांग कर भी मिनी स्पीकर के द्वारा म्यूजिक सुन सकते हैं। बेहतर म्यूजिक पसंद करने वाले सभी लोगों को यह अच्छा लगेगा।
पोर्ट्रोनिक्स बैकबीट गो: कीमत 4,990 रुपए
एक छोटा और पतला सा वायर, जिसके दोनों कोने पर ईयरबड लगे हैं, देखने में साधारण ब्लूटूथ से बिल्कुल अलग है। इसका वजन मात्र 14 ग्राम है और अच्छी बात कही जा सकती है कि इसे स्वेट प्रूफ बनाया गया है, अर्थात पसीने से खराब नहीं होगा।
परंतु बात जब साउंड और बैकबीट की क्वालिटी की हो तो शानदार कही जा सकती है। कनेक्टिविटी भी अच्छी है। इसका चार्जिंग टाइम कम है और बैटरी बैकअप भी शानदार है। लगभग 3 घंटे के चार्ज के बाद यह दस घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। 1,000 अतिरिक्त रुपए चुकाकर पावर बैंक भी ले सकते हैं।