फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Stirred rumor making paper out

पेपर आउट की अफवाह से मचा हड़कंप

Sun, 16 Mar 2014 01:01 AM IST
भिवानी।
भिवानी। Updated Sun, 16 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्धारित परीक्षा केंद्र में शनिवार पेपर आउट होने की सूचना से हड़कंप मच गया गया। इसके बाद डीईईओ रणबीर बलोदा ने अनेक फोटो स्टेट की दुकानों पर छापामारी की। जांच में पता चला कि पेपर आउट की केवल अफवाह थी। डीईईओ ने परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को 11 बजे गणित (दसवी कक्षा) की परीक्षा आरंभ हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे अनेक टीवी चैनलों पर पेपर आउट की खबर चली। इस खबर से शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 10 बजकर 45 मिनट पर प्रश्न पत्र के लिफाफे परीक्षा केंद्र पर आए थे। पांच ड्यूटी कर्मियों द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद लिफाफा खोला गया है। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई थी।
विज्ञापन


 परीक्षा के एक घंटे बाद पेपर कैसे आउट हो सकता है? पेपर आउट होने की सूचना मात्र अफवाह है। जिसकी जांच करने के बारे में उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। इसके बाद मौके पर डीईईओ रणबीर बलोदा पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र के आस-पास सभी फोटो स्टेट दुकानों पर जाकर जांच की। बाद में पेपर आउट होने की अफवाह की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed