फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   sting spy, most popular spy device in new delhi

'आप' ने दिए आम आदमी को ये छह खुफिया हथियार

Thu, 16 Jan 2014 02:33 PM IST
Updated Thu, 16 Jan 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
sting spy, most popular spy device in new delhi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता से स्टिंग करने का आह्वान करने के बाद दिल्ली में जासूसी के लिए प्रयोग होने वाले गैजेट्स की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


बीबीसी ने पता किया कि दिल्ली में जासूसी के लिए लोगों के बीच कौन से छह गैजेट्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

पहली पसंद बना पेन कैमरा

sting spy, most popular spy device in new delhi
पेन कैमरा जासूसी के लिए पहली पसंद बना हुआ है। इसमें लगा एक छोटा सा कैमरा आसानी से नज़र भी नहीं आता है और स्टिंग करने वाला व्यक्ति बड़ी ही सफ़ाई से इसे अपनी जेब में लगा कर किसी से भी मिलने जा सकता है।

इसमें वीडियो के साथ आवाज़ भी रिकॉर्ड हो सकती है। पेन कैमरा की क़ीमत एक हज़ार से पांच हज़ार के बीच होती है। इसकी क़ीमत इस बात से निर्धारित होती है कि उसमें लगे कैमरे के लेंस कितने तेज़ हैं। ख़ूबसूरत से दिखने वाले इस पेन कैमरे में ख़तरनाक राज़ क़ैद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेन कैमरा के बाद बटन कैमरा

sting spy, most popular spy device in new delhi

पेन कैमरा के बाद बटन में लगा हुआ कैमरा भी स्टिंग करने के नए-नए शौक़ीनों के बीच ख़ासा लोकप्रिय है। यह जासूसी का सस्ता और असरदार हथियार है।

ऐसे लोग इस कैमरे को अधिक ख़रीद रहे हैं जिन्हें एक या दो बार ही किसी की क्लिक करें जासूसी करनी है या बहुत देर रिकॉर्डिंग नहीं करनी है। यह कैमरा शर्ट में लगे किसी भी मामूली बटन की तरह ही दिखता है। इसमें रिकॉर्ड करने के लिए छोटा सा प्लास्टिक का टुकड़ा जुड़ा होता है जो शर्ट के कपड़े के अंदर की ओर छिप जाता है। इसके शुरूआती मॉडल की क़ीमत एक से दो हज़ार रुपए के बीच है।

विज्ञापन

घड़ी में छिपा कैमरा

sting spy, most popular spy device in new delhi

सामान्य सी दिखने वाली इस घड़ी को देख कर शायद ही कोई यक़ीन करे कि इसमें कोई कैमरा छिपा हो सकता है। इसमें लगे कैमरे को देखने के लिए माइक्रोस्कोप का प्रयोग करना पड़ सकता है। इस घड़ी के डायल में कैमरा लगा है।

इसकी ख़ास बात यह है कि इस जासूसी कैमरे को पहन कर कहीं भी आसानी से जाया जा सकता है। यह न सिर्फ़ वीडियो क़ैद कर लेता है बल्कि आवाज़ भी इसमें रिकॉर्ड हो जाती है। इस कैमरे की क़ीमत तीन हज़ार से लेकर 12 हज़ार तक के बीच है।

बेहद हल्के की रिंग कैमरा

sting spy, most popular spy device in new delhi
बेहद हल्के और अपने साथ रखने में आसान इस कैमरे की ख़ासियत यह है कि स्टिंग करने वाला इसे जिस भी व्यक्ति को उपहार स्वरुप दे देगा वह उसकी चाबी के साथ लगा रहेगा।

चाबियाँ ऐसी चीज़ होती हैं जो अधिकतर लोग हमेशा अपने साथ रखते हैं। यह कैमरा भी आवाज़ और वीडियो दोनों ही रिकॉर्ड कर सकता है। इसकी विशेषता यह है कि जेब या पर्स में रखने के बाद भी यह आवाज़ बहुत स्पष्ट रिकॉर्ड कर सकता है। यह कैमरा अधिक महंगा भी नहीं है। इसके क़ीमत है एक से तीन हज़ार रूपए के बीच।

गॉगल्स कैमरा

sting spy, most popular spy device in new delhi

अगली बार अगर कोई आपसे चश्मा पहन कर बात करे तो आप सतर्क रहें। हो सकता है कि कोई आपकी जानकारी के बिना आपकी रिकॉर्डिंग कर रहा हो। चश्में में लगे कैमरे के तीन तरह के मॉडल बाज़ार में हैं।

पहले मॉडल में कैमरा दोनों लेंसों के बीचों बीच लगा होता है। जैसा कि तस्वीर में दिखाए गए कैमरे में है। दूसरी तरह के चश्में में कैमरा लेंस के बग़ल में बनी डिज़ाइन के बीच कहीं छिपा हो सकता है।

तीसरी तरह के कैमरे में लेंस की तरफ़ से कान पर जाने हिस्से में भी कैमरा होता है जो गर्दन मोड़ने पर टारगेट की तस्वीर लेता है और बाक़ी समय आवाज़ रिकॉर्ड करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed