फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   statment candidate exam

कॉलेजों को देना होगा गैरहाजिर परीक्षार्थियों का स्टेटमेंट

Wed, 08 Oct 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Wed, 08 Oct 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू प्रशासन ने परीक्षा में गैर हाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों की जानकारी हर दिन देने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इस निर्देश के बाद सभी परीक्षा सेंटरों के प्रभारियों को परीक्षा वाले दिन अबसेंट स्टेटमेंट यूनिवर्सिटी को भेजना होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस काम को गंभीरता से करने के लिए कहा है।


ऐसा नहीं होने पर परीक्षा सेंटर प्रभारी या (संबंधित कॉलेज) के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है ।

एमडीयू की बीए, बीएससी और बीकॉम की पूरक परीक्षाएं 9 अक्टूबर से  शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं के मद्देनजर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधू ने बताया कि जिस भी कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उस कॉलेज के प्राचार्य को हर दिन परीक्षा के बाद अबसेंट स्टेटमेंट यूनिवर्सिटी की अधिकृत वेबसाइट conduct@mdurohtak.ac.in पर मेल करना होगा। इसकी हार्ड कॉपी भी कंडक ब्रांच को जमा कराना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed