{"_id":"202f0bca8723d788e027cc0748d30c5e","slug":"state-gang-of-thieves-busted-five-arrested-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
राज्यस्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sonipat
Updated Mon, 19 May 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी शाखा पुलिस ने राज्य स्तरीय चोर गिरोह के पांच आरोपियों को विभिन्न घटनाओं में प्रयुक्त ट्रक सहित गिरफ्तार करने में सफ लता प्राप्त की है। इन आरोपियों को कुंडली स्थित एचएसआइडीसी से शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि एसआईटी शाखा की एक टीम शनिवार शाम अपराधियों और असामाजिक तत्वों की खोज में एचएसआईडीसी कुंडली की सीमा में मौजूद थी। इसी दौरान पता चला कि कुछ युवक ट्रक सहित किसी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ने उन युवकों को ट्रक सहित धर दबोचा। नाम और पता पूछने पर अपनी पहचान गाजियाबाद, यूपी के गांव पाभी, हारुन पुत्र भूरे, फि रोज पुत्र इस्लाम, यासीन पुत्र गुलाम अली, रसीद पुत्र रियासत और मोहम्मद अब्बास पुत्र मोहमद इब्राहिम के रूप में दी। प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गत 13 मार्च की रात 20वां मील स्थित सटरिंग स्टोर से 300 सटरिंग प्लेटों की चोरी की थी। इस घटना का मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल रसीद निवासी डीडीए फ्लैट, सदर बाजार, दिल्ली की शिकायत पर थाना राई में पहले से ही मामला दर्ज किया गया था। फि लहाल गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि चोरी की गई सटरिंग की प्लेटों को बरामद किया जा सके। साथ ही अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इन घटनाओं को दिया अंजाम
1-थाना शहर गोहाना, सदर गोहाना, गन्नौर और कुंडली में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
2-सटरिंग चोरी की पंाच घटनाओं को गुड़गांव में अंजाम दिया था।
3-एक चोरी की घटना जिला पानीपत के थाना इसराना की सीमा में अंजाम दिया था।