फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Startup Next Thing The world's first nine dollar computer

महज 577 रुपए में कंप्यूटर, क्रेडिट कार्ड के साइज का चिप का इस्तेमाल

Wed, 13 May 2015 11:46 AM IST
Updated Wed, 13 May 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
Startup Next Thing The world's first nine dollar computer

अमरीका में कैलिफ़ोर्निया की एक कंपनी क्रेडिट कार्ड के साइज़ का चिप कंप्यूटर बनाने की कोशिश कर रही है। इसकी कीमत होगी नौ डॉलर।

विज्ञापन


'नेक्स्ट थिंग' नाम की कंपनी अपनी प्रोजेक्ट पूरी करने के आख़िरी चरण में है और इसके लिए इसे चाहिए 50 हज़ार डॉलर। वो इसे 2016 की शुरूआत में बाज़ार में लाना चाहती है।

इसके पहले वर्ज़न में 1 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4 गीगा बाइट का ऑन बोर्ड स्टोरेज होगा।

बाज़ार में छोटे और तेज़ कंप्यूटरों की होड़ है। ऐसे में चिप कंप्यूटर बाज़ार में आया तो लोकप्रिय बेयरबोन कंप्यूटर 'रास्पबेरी पाई' को टक्कर दे सकता है।

इसमें वाई-फाई और ब्लू-टूथ 4।0 की सुविधा होगी जो कि 'पाई' में नहीं है।
हैंड-हेल्ड गेजेट भी

'नेक्सट थिंग' एक हैंड-हेल्ड गेजेट भी बनाने का प्रयास कर रहा है जिसका नाम पॉकेट चिप होगा और जिसकी कीमत 49 डॉलर होगी।

प्रॉजेक्ट अभी से लोकप्रिय है और 13 हज़ार लोगों ने कंपनी को 6 लाख 45 हज़ार डॉलर का अनुदान देने का वादा किया है।

हार्डवेयर विशेषज्ञ गैरेथ हाल्फ़ेक्री ने बिट-टेक में लिखा है कि 'पाई' से छोटा और सस्ता कंप्यूटर बनाने के चक्कर में चिन ने कुछ फ़ीचर घटा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed