{"_id":"e126ffe04bcc42a15df635dcc3aa4a80","slug":"sresham-firing-ten-apollo-square","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम फायरिंग से दहला अपोलो चौक","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सरेशाम फायरिंग से दहला अपोलो चौक
Jind
Updated Thu, 08 May 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना रोड पर स्थित अपोलो चौक देर शाम सरेआम फायरिंग से दहल उठा। बाइक सवार तीन युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रॉपर्टी डील बाल-बाल बचा। सूचना पर डीएसपी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार गांव अहिरका निवासी सुनील का नरवाना रोड स्थित अपोलो चौक पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। बुधवार देर शाम को वह अपने कार्यालय के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके कार्यालय पर पहुंचे और सुनील को कार्यालय के अंदर आने के लिए कहा, लेकिन सुनील ने अंदर जाने से मना कर दिया और बाहर ही बात कहने के लिए कहा। इसी दौरान युवकों ने सुनील के ऊपर गोली दाग दी, लेकिन उसमें सुशील बाल-बाल बच गया और गोली कार्यालय के बाहर लगे शीशे में जा घुसी।
गोली चलते ही सुनील दुकान के अंदर घुस गया, लेकिन युवकों ने दूसरी गोली दाग दी, लेकिन निशाना चूक जाने से गोली शटर में जा लगी। फायरिंग से क्षेत्र दहल उठा, आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे, यह देख तीनों युवक बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। सरेशाम फायरिंग की सूचना पर डीएसपी धर्मबीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सुनील के कार्यालय पर गोली चली है। इसकी जांच की जा रही है। शहर में पुलिस सर्च अभियान चला दिया है। गोली चलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
-डीएसपी धर्मबीर सिंह