फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   spice new smartphone stellar virtuoso

स्पाइस का नया स्मार्टफोन 'स्टेलर वर्च्यूसो'

Sat, 05 Jan 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 05 Jan 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
spice new smartphone stellar virtuoso

देश की प्रमुख मोबाइल इंटरनेट कंपनी स्पाइस मोबिलिटी लिमिटेड ने अपनी स्टेलर सीरीज की नई रेंज लांच की है। स्टेलर सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला ड्युल सिम स्मार्टफोन 'स्टेलर वर्च्यूसो एमआइ 495' और 'स्टेलर पेड एमआइ 1010' टैबलेट पेश किया है। स्पाइस के स्टेलर वर्च्यूसो स्मार्टफोन की महज 9.4 एमएम मोटाई है, इसके साथ ही स्पाइस भारतीय बाजार में सबसे पतला फोन बनाने वाली कंपनी बन गई है।

विज्ञापन


स्पाइस ने एंड्रायड 4.0 (आइस्क्रीम सेंडविच) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले नए स्मार्टफोन की कीमत 10,499 रुपये रखी है। वर्च्यूसो MI 495 में 1 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 MB की रैम है। नए स्मार्टफोन में 4.5 इंच की qHD स्क्रीन के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1700 mAh की बैटरी के साथ ड्युल सिम कनेक्टिविटी है। इसमें 4GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


spice new smartphone stellar virtuoso
विज्ञापन
विज्ञापन
















स्मार्टफोन के साथ ही स्पाइस ने अपनी स्टेलर सीरीज में 'स्टेलर पेड MI 1010' टैबलेट भी लांच किया है। 10.1 इंच की IPS डिस्पले वाले इस टैबलेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर 1GB की DDR3 रैम है। एंड्रायड 4.1 (जेलीबीन) पर चलने वाले स्पाइस के नए टैब की कीमत 12,999 रुपये है। इसमें 16GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टेलर पेड में 7,600 mAh की दमदार बैटरी के साथ ही 3 मेगापिक्सल का रियर और VGA फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed