{"_id":"a330d3d4-588d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"soon-free-voice-calls-feature-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर जल्द फ्री वॉयस कॉल्स की सुविधा","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
FB पर जल्द फ्री वॉयस कॉल्स की सुविधा
लंदन/एजेंसी
Updated Mon, 07 Jan 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स को जल्द ही मुफ्त वॉयस कॉल्स की सुविधा उपलब्ध कराएगी। फेसबुक अपने मैसेंजर ऐप्लीकेशन के लिए एक ऐसा नया फीचर लांच करने की तैयारी में है, जो यूजर्स को दोस्तों से मुफ्त वॉयस कॉल्स करने की सहूलियत देगा।
विज्ञापन
यह फीचर अभी सिर्फ कनाडा में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है और ताजा अपडेट के साथ यह फेसबुक यूजर्स को किसी भी दोस्त को मुफ्त इंटरनेट वॉयस कॉल्स करने की अनुमति देगा। इसे वीओआइपी कॉल्स के नाम से जाना जाता है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क द्वारा मोबाइल में डिफाल्ट कॉलिंग मोबाइन फंक्शन पेश करना सोशल वर्ल्ड पर दोबारा वर्चस्व कायम करने की कोशिश है।
विज्ञापन
कंपनी का यह नया फीचर उसी समय सामने आया है, जब फेसबुक मैसेंजर ने एक नया फीचर वर्ल्डवाइड लांच किया है, जो यूजर्स के दोस्तों को वॉयस ई-मेल-टाइप मैसेज भेजने और रिकॉर्ड करने की अनुमति देता है। हालांकि फेसबुक इस सुविधा के लिए यूजर्स से चार्ज नहीं लेगा, लेकिन वॉयस कॉल्स तकनीकी रूप से तब तक मुफ्त नहीं होगी, जब तक यह यूजर्स के मोबाइल प्लान में मौजूद डाटा का इस्तेमाल नहीं करेगा।
विज्ञापन
कैसे करेगा काम
कंपनी के पोक एप में यह वीडियो मैसेजिंग की तरह ही काम करता है। यूजर्स को एक रेड रिकॉर्ड बटन दबाना होगा और फिर अपना मैसेज बोलना होगा। इस तरह यह सामने लिखा हुआ दिख जाएगा।