फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Soon, charge phones with your sweat

आपके पसीने से भी चार्ज हो सकता है आपका फोन

Fri, 15 Aug 2014 08:02 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
Soon, charge phones with your sweat
स्मार्टफोन को चार्ज करने के नए-नए तरीके तलाशे जा रहे हैं। स्मार्टफोन को चार्ज करने का अब जो नया तरीका समाने आया है वो पसीने से मोबाइल चार्जिंग का है। जी हां, बहुत जल्द आप अपने स्मार्टफोन को पसीने से चार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने पहली बार फोन चार्ज करने के लिए एक नायाब तरीका खोजा है। जिसमें इंसान के पसीने इस बिजली पैदा की जा सकती है और इससे छोटी इलेक्ट्रनिक डिवाइस जैसे स्मार्टफोन व टैबलेट को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने टैटू की तरह एक ऐसा सेंसर डिजाइन किया है, जो एक साथ दो काम करता है। ये सेंसर एक्सरसाइज के दौरान व्यक्ति की क्षमता को मापता है, साथ ही, ऊर्जा भी उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वेटपावर बॉयो बैटरी का कमाल

Soon, charge phones with your sweat

लंदन के शोधकर्ताओं ने एक स्वेटपावर बॉयो बैटरी तैयारी की है। इस बैटरी में जब करंट के रूप में इलेक्ट्रॉन प्रवेश करते हैं तो बिजली पैदा होती है। यह डिवाइस लैक्टिट एसिड से संपर्क में आकर प्रतिक्रिया देती है। लैक्टिट एसिड हमारे पसीने में मौजूद होती है।

15 लोगों ने इस बॉयो बैटरी टैटू का इस्तेमाल किया और अलग-अलग मात्र में एनर्जी (बिजली) का इक्टठा किया गया।

दिलचस्प बात ये है कि जो लोग कम एक्सरसाइज करते थे उन्होंने ज्यादा बिजली उत्पन्न की जबकि ज्यादा फुर्तीले व्यक्तियों ने कम बिजली उत्पन्न की। ऐसा इसीलिए क्योंकि जो रोजाना जिम करते हैं, वो जल्दी थकते नहीं। जबकि जिम न करने वाले जल्दी ही थक जाते हैं और उनके शरीर से जल्द ही लैक्टेट एसिड की प्रक्रिया शुरु हो जाती है।

एक व्यक्ति ने इस प्रक्रिया के दौरान शरीर से 70 माइक्रोवाट प्रति सेमी2 पावर उत्पन्न की।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वेंजहैओ जिआ का कहना है कि ये मात्र फिलहाल कभी काफी कम है। हम इतनी पावर से बड़ी इलेक्ट्रिनिक डिवाइस चार्ज नहीं कर सकते हैं। लेकिन हम इस पावर को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed