{"_id":"1c946fd2-bc9e-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"sony-launches-one-more-waterproof-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी ने लांच किया एक और वॉटर प्रूफ फोन","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सोनी ने लांच किया एक और वॉटर प्रूफ फोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल बनाने वाली कंपनी सोनी ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज एक्सपीरिया में नया फोन लांच किया है। नए फोन को भी कंपनी ने वॉटर प्रूफ फीचर के साथ पेश किया है।
विज्ञापन
हालांकि सोनी के नए फोन एक्सपीरिया ZR के फीचर्स इंटरनेट पर पहले ही लीक हो गए थे। वॉटर प्रूफ फोन एक्सपीरिया ZR पानी के नीचे फोटो लेने और वीडियो बनाने में सक्षम है।
विज्ञापन
फोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रखने पर भी यह पहले की तरह काम करता है। बात करते हैं नए फोन के फीचर्स और खासियत के बारें में।
डिस्पले
सोनी के नए फोन की 720x1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 4.6 इंच की एचडी डिस्पले है।
प्रोसेसर और रैम
नए फोन में 1.5 गीगा हर्ट्ज का क्वालकोम स्नेपड्रेगन एस4 क्वाडकोर प्रोसेसर और 2GB की रैम है।
मेमोरी
फोन में 8GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3G, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीआरएस और जीपीएस है।
कैमरा
एक्सपीरिया ZR में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर और VGA फ्रंट कैमरा है। इससे एक बार में 16 तस्वीरें ली जा सकती है। फोन में VGA फ्रंट कैमरा यूजर को मजा नहीं देगा। इसमें कैमरे के लिए एक डेडिकेटिड बटन भी है।
विज्ञापन