फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   software can decode bird songs

आवाज रिकॉर्ड करके परिंदों की जानकारी देगा सॉफ्टवेयर

Tue, 22 Jul 2014 09:29 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
software can decode bird songs

वैज्ञानिकों ने इस सॉफ्टवेयर में अलग-अलग पक्षियों की रिकॉर्ड की गई आवाज़ का इस्तेमाल किया है। उन आवाज़ों का भी इस्तेमाल किया है जब कई चिड़ियां समूह में होती हैं और एक साथ चहचहा रही होती हैं।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट जर्नल पीयरजे में छपी है। डॉक्टर डेन स्टोवेल इस रिपोर्ट के मुख्य लेखक हैं।

उन्होंने बीबीसी को बताया, ''चिड़ियों की कई मौजूदा प्रजातियों की आवाज़ की रिकॉर्डिंग्स को सुनकर और कम्प्यूटर की मदद से मैं ये बताने में सक्षम था कि ये अमुक आवाज़ किस पक्षी की है।''

विज्ञापन

फ्यूचर लर्निंग

software can decode bird songs

यह तकनीक 'फीचर लर्निंग' तकनीक कहलाती है जिसमें गणित के सवालों को हल करने की विधि का इस्तेमाल किया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अपने आप काम करने वाली यह प्रणाली अक्सर बेहतर परिणाम देती है।

इस तकनीक को हज़ारों चिड़ियों की आवाज़ पर आज़माया गया। इनमें ब्रिटिश लाइब्रेरी साउंड आर्काइव से लिए गए नमूने भी शामिल हैं।


डॉक्टर स्टोवेल कहते हैं, ''चिड़ियों का गाना बेहद जटिल होता है। यहां तक कि उनकी जो सबसे साधारण आवाज़ होती है, वह भी बड़ी जटिल होती है क्योंकि वो सुनने में एक जैसी ही लगती है।''

डॉक्टर स्टोवेल अब एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जो शायद ये बता दे कि दो परिंदों के बीच क्या रिश्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed