फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Soft drinks kills around 2 lac each year

सॉफ्ट ड्रिंक्स से हर साल हो रही करीब दो लाख लोगों की मौत

Wed, 01 Jul 2015 01:41 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
Soft drinks kills around  2 lac each year

गैस मिश्रित सॉफ्ट ड्रिंक, फ्रूट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, मीठी ठंडी चाय से दुनिया भर में हर साल 1 लाख 84 हजार वयस्कों की मौत हो जाती है।

विज्ञापन


बोस्टन के टफ्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 51 देशों के करीब छह लाख से अधिक लोगों पर आधारित अध्ययन में यह पाया गया है कि यह पेय पदार्थ बिना किसी स्वास्थ्य लाभ के मधुमेह, दिल की बीमारियां व कैंसर जैसे रोग के कारक हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि चीनी की अधिकता के कारण इन पेय पदार्थों से दुनिया भर में एक साल में 1 लाख 33 हजार मौतें मधुमेह के कारण हुई हैं। इसमें दिल की बीमारियों से मरने वालों की संख्या 45 हजार और कैंसर से मरने वाले लोगों की संख्या 6450 है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने विभिन्न देशों की सरकारों से भोजन में से सॉफ्ट ड्रिंक्स को हटाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन से जुड़े प्रो. डैरिश मोजफ्फरियान का कहना है कि लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए हमें अपने भोजन में शामिल सॉफ्ट ड्रिंक में कटौती पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने भोजन से शुगर वाले बेवरेजेस को घटाना या कम करना वैश्विक प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।

Trending Videos

अधिक कैलोरी है हानिकारक

Soft drinks kills around  2 lac each year

अध्ययन में यह दर्शाया गया कि सोडा, फ्रूट डिंक्स, स्पोर्ट्स और एनर्जी ड्रिंक्स, मीठी ठंडी चाय और घर में बनाए गए मीठे पेय पदार्थों में कम से कम प्रति 240 मिली लीटर में 50 कैलोरी होती है। एक कोका कोल की 240 मिली लीटर  कैन में 101 कैलोरी होती है।

अधिक कैलोरी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

शोध से जुड़ी गीतांजली सिंह का कहना है कि शुगर की अधिकता वाले पेय पदार्थों से होने वाली मौतों में शामिल शीर्ष 20 देशों में 8 लैटिन अमरीकी देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed