फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   social responsibility: Useful Websites on the Internet

आज के युवाओं के लिए खास हैं ये वेबसाइट्स

Sun, 02 Nov 2014 07:40 AM IST
Updated Sun, 02 Nov 2014 07:40 AM IST
विज्ञापन
social responsibility: Useful Websites on the Internet

आजकल बहुत सी वेबसाइट्स यूथ एक्टिविज्म पर केंद्रित हैं। कुछ वेबसाइट्स समान विचारधारा के युवाओं को इकट्ठा कर मुश्किलों का हल निकालने का प्रयास करती हैं, कुछ जागरूकता फैलाने का काम करती हैं, तो कुछ दान से फंड इकट्ठा करती हैं।

विज्ञापन


आइए जानें ऐसी ही कुछ उपयोगी वेबसाइट्स के बारे में, जिनकी मदद से युवा सामाजिक दायित्व निभा सकते हैं।

रेंडमकिड
रेंडमकिड (RandomKid) वेबसाइट साफ पानी, पशु संरक्षण जैसे विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न स्तरों पर सॉल्यूशन देती। इसमें साफ पानी, वन्य प्राणी संरक्षण जैसे मुद्दों पर विभिन्न संस्थानों द्वारा दिए गए सॉल्यूशन में से किसी एक या खुद ही दिए गए हल का चयन करके अपनी योजना को कार्यान्वित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रोजेक्ट के पेज पर डोनेशन मंगाए जा सकते हैं या संदेश प्रचारित किया जा सकता है।

टेकिंग आईटी ग्लोबल

social responsibility: Useful Websites on the Internet

टेकिंग आईटी ग्लोबल (Taking IT Global) युवाओं के लिए एक सोशल नेटवर्क है, जो समस्याओं के हल निकालने के लिए युवाओं को जोड़ने का काम करता है।

इस कम्युनिटी को ज्वाइन करने पर स्टूडेंट्स अपने सुझाव दे सकते हैं और टेकिंग आईटी ग्लोबल सदस्यों से भी विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स एक्शन टूल्स में जाकर सॉल्यूशन पाने की राह पर बढ़ सकते हैं। इसका एक उदाहरण डीफॉरेस्ट एक्शन कैंपेन है, जो वर्षा वनों को बचाने की मुहिम चला रहा है। ग्राफिक्स और गेमिफिकेशन तत्वों से प्रोजेक्ट के लिए शपथ पत्र पर दस्तखत करने, पैसे डोनेट करने और ऑनलाइन प्रचार करने का काम किया जाता है।

फ्रीराइस

social responsibility: Useful Websites on the Internet

फ्रीराइस (FreeRice) अन्य वेबसाइट्स की तरह यह वेबसाइट सोशल नेटवर्क साइट नहीं है, बल्कि यह अपने ऑडिएंस से व्यापक स्तर पर जुड़ती है।

इस वेबसाइट पर युवा सवालों के जवाब देकर चावल दान कर सकते हैं। इस वेबसाइट की शुरुआत एक पिता ने अपने टीनेज बेटे को सेट्स (फूड सॉल्यूशंस देने वाली संस्था) के लिए तैयार करने के लिए की थी।

स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स को यह वेबसाइट समान रूप से आकर्षित कर रही है। बहुत से टीचर इस वेबसाइट का इस्तेमाल एक टीचिंग टूल के तौर पर भी करते हैं।

विज्ञापन

कोडोज

social responsibility: Useful Websites on the Internet
कोडोज (KooDooz) इंटरेक्टिव सोशल साइट उन लोगों के लिए है, जो अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। इस वेबसाइट पर यूजर की उम्र के मुताबिक चैलेंज दिखाई देते हैं।

मसलन टीनेज यूजर के सामने टीन्स डेटिंग वॉयलेंस की चुनौतियां स्क्रीन पर दिखाई देती हैं, लेकिन आठ साल के यूजर के सामने ऐसी चीजें नहीं आएंगी। इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फ्री है, लेकिन इसमें माता-पिता की स्वीकृति की आवश्यकता होती है।

डूसंथिंग (DoSomething.org) वेबसाइट पर टीनेज से जुड़ी सामग्री मिलती है और इसका इंटरफेस भी आसान है। इसमें टीनेजर्स चार अलग-अलग क्राइटीरिया के आधार पर प्रोजेक्ट्स का चयन कर सकते हैं। टीनेजर किस मुद्दे से जुड़ना चाहते हैं, मुद्दे से प्रभावित लोग कौन हैं, कहां हैं और इस काम के लिए टीनेजर्स कितना समय दे पाएंगे-इन सवालों के जवाब देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed