{"_id":"732e5d22fd5b6b0ee4b53f273ad677ae","slug":"social-media-reaction-on-nirbhaya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया की याद में सोशल मीडिया की आंखें नम","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
बिटिया की याद में सोशल मीडिया की आंखें नम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैगरेप को एक साल बीतने के बाद पूरे देश में आज भी उस काली रात को हुई वारदात के खिलाफ गुस्सा है।
विज्ञापन
एक साल बीतने के बाद भी आम आदमी, मानवाधिकार संगठन, एनजीओ, छात्र-छात्राएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और समाज से सवाल उठा रहे हैं।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया में भी सवाल उठ रहा है। लोग फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। इसके साथ ही उस निर्भया की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।
इन्हीं राय और विचारों के चलते ट्विटर और फेसबुक पर #Nirbhaya और #IwantToBeNirbhaya जैसे हैशटैग ट्रेडिंग चार्ट में टॉप पर हैं।
ट्विटर पर लड़कों के साथ लड़कियां भी अपनी राय रख रही हैं। पढ़िए सोशल मीडिया पर आईं कुछ ऐसे ही विचार।
ट्विटर पर दीपिका भारद्वाज @DeepikaBhardwaj लिखती हैं कि मैं भी निर्भया बनना चाहती हूं। जुर्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाना चाहती हूं। अपराधी को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
ट्विटर पर ही निमित कथूरिया @nimitkathuria व्यंग्य करते हुए लिखती है कि कौन कहता है कि एक साल में बदलाव नहीं हुआ। बदलाव हुआ है रेप की वारदात 125 प्रतिशत बढ़ी हैं।
विज्ञापन
रीमा रॉय @ReemaRoy212 लिखती हैं कि हमें निर्भया की तरह हिम्मतवाली और मजबूत बनना होगा।
मशहूर मीडिया पर्सनेलिटी जहांगीर पोचा @JehangirPocha लिखते हैं कि निर्भया केस ने सिर्फ देश को ही नहीं कानून और सरकार को भी हिला दिया था।
फेसबुक पर तेजिंदर पाल सिंह लिखते हैं कि 16 दिसंबर के एक साल पूरे होने पर बहन दामिनी को श्रद्धांजलि।
साथ ही फेसबुक पर प्रतिभा प्रिया लिखती हैं कि दामिनी खुद चली गई लेकिन विपरित समय में किस तरह साहस मुकाबला किया जाता है ये सीखा के गई। दामिनी को श्रद्धांजली।