फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   social media reaction on manna dey death

मन्ना की विदाई पर सोशल मीडिया की आंखें नम

Thu, 24 Oct 2013 01:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
social media reaction on manna dey death

मन्ना डे के निधन से जहां पूरा संगीत जगत स्तब्ध है वहीं ट्विटर-फेसबुक पर भी युवाओं ने उनको याद किया।

विज्ञापन


सुबह होते ही लोगों के जब मन्ना डे के निधन की खबर मिली तो उन्होंने अलग अलग माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराईं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स से लेकर ब्लॉगर्स ने भी मन्ना डे को याद किया और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी।

ट्विटर पर सुबह से ही युवा और सेलिब्रिटी मन्ना डे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी के चलते ट्विटर पर मन्ना डे ट्रेंडिग लिस्ट में पहले नंबर पर है। संगीत के इस महारथी के जाने का दुख बॉलीवुड से लेकर हर वर्ग में है।
विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोग उनके गाए गानों को साझा कर याद कर रहे हैं। उनके सुप्रसिद्ध गीत 'ऐ मेरी जोहराजबीं...' से लेकर हरिवंश राय बच्चन की 'मधुशाला' के जरिए श्रद्धाजंलि दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए लोगों की श्रद्धाजंलि वाली प्रतिक्रियाएं

@archie229 ट्विटर पर अर्चना शर्मा मन्ना डे का तू प्यार का सागर है गीत साझा करते हुए कहती है कि आपकी दिलों को जोड़ने वाली आवाज हमेशा हमारे दिल में रहेगी।

@MehrTarar पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार लिखती हैं कि भारत के सबसे बेहतरीन गायकों में से एक मन्ना डे का जाना दुखद है। अपने पीछे वो कई कभी न भूले जाने वाले शानदार गीत छोड़ कर गए हैं।


@amithpanchal ट्विटर पर अमित पांचाल लिखते हैं कि भारत ने अपनी सबसे यूनिक आवाज में से एक खो दी है।

@shikhashri12 भोपाल की रहने वाली शिखा आसरी लिखती हैं कि लोग चले जाते हैं ... समय गुज़र जाता है ... ध्वनि जीवित रहती है .. अमर हो जाती है !!

वहीं फेसबुक पर नितिन गुप्ता लिखते हैं, "जिंदगी कैसी है पहेली..मेरा पसंदीदा गीत है, लेकिन इसे गाने वाले मन्ना डे आज नहीं रहे। इस रुखसत के बाद भी मन्ना सर हमारे दिलों में रहेंगे।" वहीं अजय शर्मा मन्ना का 'कसमें वादे प्यार वफा...' गीत साझा करते हुए फेसबुक पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सुबह मिली इस दुखद खबर ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को झकझोर कर रख दिया। हर कोई प्रबोध डे (मन्ना डे) के जाने पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed