{"_id":"f83942deed44e3f1c6db6417e150675a","slug":"so-i-will-get-hangover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने पर कैद हुई तो मुझे तो फांसी होगी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
नौकरी देने पर कैद हुई तो मुझे तो फांसी होगी
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sat, 04 Oct 2014 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सियासी समर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता ही जा रहा है।
शनिवार को अपने हलके गढ़ी सांपला किलोई में रोड शो पर निकले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पर लोगाें को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनेलो नेता कह रहे हैं कि वे इसलिए जेल में हैं कि उन्होंने प्रदेश के 3200 युवकों को नौकरी दी।
अगर लोगों को नौकरी देने पर कैद होती है तो मुझे तो फांसी पर चढ़ाया जाएगा, क्योंकि उन्होंने इनेलो सरकार से कहीं ज्यादा नौकरियां दी हैं। कहा, इनेलो प्रमुख इसलिए जेल में हैं कि उन्होंने नौकरी देने में धांधली की। चयन किसी का दिखाया और नियुक्ति किसी और की। वहीं, मोदी सरकार को केवल वादों की सरकार बताया। आरोप लगाया कि नीतिगत तौर पर भाजपा कभी भी गरीब, किसान और मजदूर की पार्टी नहीं रही। प्रदेश का जनता महंगाई की मार झेल रही ही है तो किसान को धान और कपास में भारी नुकसान हो रहा है। मोदी सरकार के तीन महीनों में ही सच्चाई सामने आ गई है, इसलिए उपचुनाव में भाजपा की हार हुई। भाजपा के पास प्रदेश में सीएम उम्मीदवार नहीं है और इनेलो सुप्रीमो सीएम बन नहीं सकते। ऐसे में उनकी जनता को उन्हीं का साथ देना चाहिए।