{"_id":"eb0642f9caada8237ddd69a205d9109e","slug":"smile-alarm-clock-app-an-alarm-directly-into-your-ears-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को सुलाएगी और सुबह उठाएगी यह डिवाइस","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रात को सुलाएगी और सुबह उठाएगी यह डिवाइस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह अलार्म की आवाज या रात में पार्टनर के खर्राटे अगर आपकी नींद में खलल डालते हैं, तो परेशान न हों। जल्द ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के तीन इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसा ईयरप्लग बनाया है, जो अलार्म की आवाज को सीधा कानों तक पहुंचाएगा।
इस ईयरप्लग का नाम है ‘स्माइल क्लॉक’। यह ईयरप्लग स्मार्टफोन ऐप के साथ ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है। सैन डिएगो की कंपनी 'हश' इसे बनाएगी।
विज्ञापन
1 जनवरी से यूजर्स के लिए फेसबुक करेगा जरूरी बदलाव
इसकी खास बात यह है कि इससे आप म्यूजिक का आंनद भी उठा सकते हैं और रात को सोते समय बाहरी आवाजों जैसे खर्राटों से बचने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें विशेष फीचर यह है कि यह आपके स्मार्टफोन कैमरा से कनेक्ट होगा। अलार्म ऑफ करने के लिए आपको कैमरा में देखना होगा और ऐप इस बात की तस्दीक करेगा कि आप उठने के मूड में हैं या नहीं।
ईयरप्लग बनाने वाली कंपनी 'हश' के कार्यकारी अधिकारी डैनियल ली के मुताबिक अगले साल मई में यह ईयरप्लग बाजार में उपलब्ध होगा।