फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   smartphone revolution ces

ये फोन केस साढ़े छह लाख वोल्ट का झटका देगा

Mon, 13 Jan 2014 03:28 PM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
smartphone revolution ces

अमरीका में कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में ऐसी तकनीकों को सामने रखा गया है जिनकी मदद से किसी व्यक्ति की मेडिकल जांच हो सकती है, ऐसे फ़ोन भी हैं जिन्हें "स्टन गन" की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन


इनमें से ज़्यादातर तकनीक इस साल बाज़ार में उपलब्ध होंगी लेकिन एक जानकार का कहना है कि इनमें से ज़्यादातर उन कंपनियों की हैं जो चाहती हैं कि बड़ी कंपनियां उनकी तकनीक ले लें।
विज्ञापन


yellow jacket mobile
विज्ञापन
विज्ञापन















इस केस को पीछे और साइड से दबाकर फ़ोन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

यही ऑथेंटेक के साथ हुआ था, ऑथेंटेक कई साल तक कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में शामिल हुई, फिर इसकी फ़िंगरप्रिंट तकनीक का अधिग्रहण एपल ने किया और इसका इस्तेमाल आईफ़ोन फ़ाइव एस में किया गया।

30 ऐसे शब्द जिसको सिर्फ सुना है जाना नहीं

कैनोपी के सेंसस ऐप एन्हेंसिंग केस में प्रेशर सेंसर हैं। इस केस को पीछे और साइड से दबाकर फ़ोन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऑरेगॉन की फ़्लिर ने थर्मल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है जो इसने अमरीकी सेना के हेलिकॉप्टरों के लिए बनाई थी। ये खरीदारों को दुनिया को देखने का नया तरीका देने का वादा कर रही है जिसमें बिल्ली मनोविकृति में दिखने वाले पीले और गुलाबी रंगों में दिखेगी और बच्चों की आंखें चमकती हुई दिखाई देंगी।


yellow jacket mobile















प्रॉन्ग के केस की मदद से फ़ोन को सीधे सॉकेट में लगाया जा सकता है।

प्रॉन्ग ने कुछ अलग तरीका ढूंढा है। इसके पॉकेटप्लग केस में धातु की पत्तियां हैं जिनकी मदद से इन्हें सीधे सॉकेट में लगाया जा सकता है।

पांच ऐप्लिकेशन, जिनके बिना अधूरी सी है ज़िंदगी

लेकिन चार्जिंग की समस्या का शायद सबसे अजीब समाधान है साल्ट लेक सिटी की पावर प्रैक्टिकल कंपनी के पास। इस कंपनी ने एक कुकिंग पॉट तैयार किया है जिसमें इलेक्ट्रिक थर्मोजनरेटर है। ये इलेक्ट्रिक थर्मोजनरेटर खाना भी पकाता है और साथ-साथ फ़ोन भी चार्ज करता है।

कैलिफ़ोर्निया की स्कैनैडू भी ध्यान खींच रही है। ये जिस स्कैनर को बनाने पर काम कर रही है उसमें स्काउट नाम के सेंसर लगे होंगे, स्कैनर को सिर के नज़दीक लाकर इस्तेमाल करना होगा और ये स्कैनर दिल की धड़कन, त्वचा का तापमान, सांस की दर और खून में ऑक्सीजन का स्तर नाप लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed