फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   smartphone conected with smartwatch

स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करके देखें इनका कमाल

Sun, 27 Apr 2014 07:43 AM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 07:43 AM IST
विज्ञापन
smartphone conected with smartwatch

स्मार्टवॉच की दौड़ में मोटोरोला भी पीछे नहीं है और अन्य कंपनियों को प्रतियोगिता देने के लिए यह भी अपनी स्मार्टवॉच मोटो 360 नाम से बाजार में उतारने वाली है।

विज्ञापन


यह अन्य स्मार्टवॉच के मुकाबले काफी अलग और बेहतर डिजाइन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें उपभोक्ता नोटिफिकेशनंस, मैसेज और अलर्ट देख सकते हैं। साथ ही इसमें गूगल वॉयस सर्च और नेविगेशन के अलावा कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोटो 360 में खासतौर से स्मार्टफोन के लिए बनाया गया एंड्रॉयड 4.3 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह वॉच कम स्मार्टवॉच पानी अवरोधक है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमेट ट्रू स्मार्टवॉच 2.0

smartphone conected with smartwatch

ओमेट भी स्मार्टफोन के क्षेत्र से अछूती नहीं है और इसने भी ट्रू स्मार्टवॉच 2.0 पेश की है। यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन आधारित मोबाइल फोन पर कार्य करती है।

एलसीडी टचस्क्रीन वाली इस स्मार्टवॉच पर कॉल रिसीव करने के अलावा इंटरनेट के द्वारा आप ईमेल और मैसेज भी कर सकते हैं।

साधारण घड़ी की डिजाइन में बनी यह स्मार्टवॉच आकार में भी छोटी है तथा इसका डाटा डुअल कोर एआरएम प्रोसेसर पर आधारित है वहीं ओमेट इंटरफेस 2.0 पर कार्य करता है।

काले रंग की इस स्मार्टवॉच का वजन 100 ग्राम है और पावर बैकअप के लिए 600 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी लाइफ केवल 100 घंटे की है और 3जी की भी सुविधा नदारद है। वहीं इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है।

हुआवई टॉकबैंड बी1

smartphone conected with smartwatch

जिस तरह फोन द्वारा आप हर एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और अत्यधिक काम को फोन द्वारा ही निबटाने का प्रयास करते हैं उसी तरह अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखकर हुआवई ने टॉकबैंड नाम से स्मार्टफोन सहित वॉच बाजार में उतारी है।

इसमें दी गई 1.4 इंच की फ्लैक्सिबल ओएलईडी स्क्रीन पर आप अपने फोन पर आने वाले अपडेट्स, मैसेज आदि देख सकते हैं। साथ ही इसमें दिए गए 4.1 ब्लूटूथ के द्वारा ईयरफोन कनेक्ट कर इस पर कॉल भी रिसीव की जा सकती है।

टॉकबैंड बी1 को एंड्रॉयड 2.3 के अलावा एप्पल आईओएस 5.0 या उससे अधिक वर्जन के सभी स्मार्टफोंस से कनेक्ट किया जा सकता है। यह टॉकबैंड आपकी सेहत का ध्यान रखने में भी सक्षम है, इस पर आप अपने कामों में खर्च होने वाली एनर्जी व कैलोरी से संबंधित पूरा डाटा देख सकते हैं। वहीं सोने के सही समय के लिए भी अलार्म लगाया जा सकता है ताकि आपकी हेल्थ को कोई नुकसान न हो।

हुआवई द्वारा लांच की टॉकबैंड बी1 में 90 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 6 घंटे का बैटरी बैकअप देती है तथा इस बैंड का वजन मात्र 26 ग्राम है जिसके कारण इसे संभालना और भी आसान हो जाता है। इस टॉकबैंड की कीमत 8,500 रुपए है।

एलजी लाइफ बैंड टच

smartphone conected with smartwatch

जनवरी माह में लास वैगास में चले कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक शो के दौरान एलजी ने लाइफ बैंड टच को पहली बार प्रदर्शित किया था। इसे ब्लूटूथ के जरिए अपने लैपटॉप व टैबलेट से कनेक्ट किया जा सकता है।

इस लाइफ बैंड टच को स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर आसानी से अपने नोटिफिकेशन आदि देखे जा सकते हैं। काफी लोगों के मन में यह सवाल होगा कि इस बैंड को एलजी फोन के अतिरिक्त किसी अन्य डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है या नहीं।

तो एलजी ने टेक शो के दौरान बताया कि लाइफ बैंड टच को 3.0 ब्लूटूथ के माध्यम से अन्य एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं आप अपने फोन कॉल को लाइफ बैंड के माध्यम से कनेक्ट कर रिसीव कर सकते हैं।

एलजी द्वारा जल्द ही भारत में लाइफ बैंड टच लांच किया जाएगा। यह घोषणा हाल ही में भारत में हुए एलजी टेक शो के दौरान की गई। साथ ही उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इस लाइफ बैंड की कीमत 14,000 से 15,000 के मध्य हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी गियर 2 स्मार्टवॉच

smartphone conected with smartwatch

सैमसंग ने पिछले साल गैलेक्सी गियर स्मार्टवॉच बाजार में लांच की थी किंतु वह बैटरी आदि से जुड़ी कुछ समस्याओं के कारण उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। इसीलिए कंपनी ने इसका अपग्रेड गैलेक्सी गियर 2 स्मार्टवॉच लांच की है।

जो कि कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। गैलेक्सी गियर 2 स्मार्टवॉच की खासियत है कि इसमें सिम स्लॉट का भी उपयोग किया गया है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी 2 से 3 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

4जीबी इंटरनल मैमोरी तथा 512 एमबी रैम दी गई है। स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 4.0 तथा कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया है। डुअलकोर 1गीगाहर्ट्ज चिपसेट आधारित इस स्मार्टवॉच में 512 एमबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज की भी सुविधा है। गैलेक्सी गियर 2 स्मार्टवॉच में 1.63 इंच की टचस्क्रीन है और वजन मात्र 55 ग्राम है तथा यह पानी व धूल मिट्टी अवरोधक है। इस स्मार्टवॉच की कीमत लगभग 18,000 हो सकती है।

पेब्बल स्टील स्मार्टवॉच

smartphone conected with smartwatch
पेब्बल कंपनी द्वारा पेब्बल स्टील नाम से स्मार्टवॉच बाजार में उतारी गई है। पेब्बल स्टील स्मार्टवॉच में लाइफ स्टाइल को देखते हुए पहले की अपेक्षा काफी बदलाव किए गए हैं।

इससे पहले कंपनी ने 2013 में स्मार्टवॉच लांच की थी उसमें प्लास्टिक केस और साधारण स्ट्रेप का इस्तेमाल किया गया था। किंतु इस बार कंपनी ने बेहतरीन डिजाइन तथा स्टील मैटल केस, लेदर स्ट्रेप और मैटल ब्रेसलेट के साथ स्मार्टवॉच पेश की है। जो कि हाथ में बांधने पर काफी आकर्षक प्रतीत होगी।

पेब्बल स्टील स्मार्टवॉच में आप आसानी से अपने फोन के म्यूजिक, एप्लिकेशन और कैमरा आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। वॉच पर ही नोटिफिकेशन देखने के अलावा, मौसम, फिटनैस व लाइफस्टाइल की जानकारी ले सकते हैं। पेब्बल स्टील स्मार्टवॉच में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कार्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया गया है।

यह स्मार्टवॉच वाटरप्रुफ है इसके अलावा इसका बैटरी बैकअप 5 से 7 दिन तक आसानी से चलता है। पेब्बल स्टील एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन पर आधारित स्मार्टफोन पर करती है। इसकी कीमत 15,300 रुपए तक है।

सैमसंग गियर फिट

smartphone conected with smartwatch

सैमसंग ने 1.84 इंच की कव्र्ड सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ गैलेक्सी फिट नाम से स्मार्टवॉच बाजार में उतारी है। इस स्मार्टवॉच को यदि पर्सनल ट्रेनर कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि इसमें सैमसंग का हैल्थ 3.0 एप्लिकेशन उपयोग किया गया है।

यानि अब आपके हाथ की घड़ी आपको केवल समय ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य और आपके मोबाइल फोन के अपडेट्स भी देती रहेगी। इसमें ब्लूटूथ 4.0 का इस्तेमाल किया गया है।

गैलेक्सी गियर फिट को गैलेक्सी स्मार्टफोन से कनेक्ट कर नोटिफिकेशनंस, ईमेल, कॉल्स, एसएमएस, अलार्म व एस प्लानर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भी पानी व धूल मिट्टी अवरोधक है। इसकी कीमत 12,000 रुपए के आस पास होने की उम्मीद है।

सोनी स्मार्टवॉच 2

smartphone conected with smartwatch

सोनी ने अपनी स्मार्टवॉच सीरीज में नई डिवाइस बाजार में उतारी है। सोनी स्मार्टवॉच 2 एंड्रॉयड 4.0 आईसक्रीम सैंडविच या उससे अधिक वर्जन पर कार्य करने में सक्षम है।

इसे माइक्रो यूएसबी के द्वारा चार्ज किया जा सकता है। कम उपयोग करने पर स्मार्टवॉच की की बैटरी 7 दिन तक कार्य कर सकती है वहीं साधारण उपयोग के बाद भी 3 से 4 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। जबकि इसकी घड़ी हमेशा ऑन रहती है।

स्मार्टवॉच में 220x176 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 1.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसकी बॉडी में एलमूनियम, स्लीकॉन व मैटेल स्टैनलैस स्टील का उपयोग किया गया है।

कॉल उपयोग करने के साथ ही सोनी स्मार्टवॉच 2 के माध्यम से मिस कॉल नोटिफिकेशन, ईमेल, ट्विटर, फेसबुक व कैलेंडर आदि का उपयोग किया जा सकता है। सोनी स्मार्टवॉच के वाटरप्रुफ होने के साथ ही इसे धूल मिट्टी से भी कोई नुकसान नहीं है। साथ ही यह किसी भी स्मार्टफोन व टैबलेट पर कार्य कर सकती है।

एलजी जी वॉच

smartphone conected with smartwatch

भारतीय बाजार में सैमसंग, सोनी, हुआवई आदि के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने गूगल से साझेदारी कर जी वॉच पेश की है। इसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग का उपयोग किया गया है।

उम्मीद है कि यह 2014 के तिमाही तक उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही इसके हार्डवेयर व अन्य फीचर्स की जानकारी एलजी द्वारा आने वाले समय में घोषित की जा सकती है।

एलजी कंपनी की मानें तो इसके इंजीनियर्स द्वारा गूगल के साथ बनाई गई जी वॉच उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतर अनुभव साबित होगी। एलजी और गूगल की साझेदारी में पेश की गई यह चौथी डिवाइस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed