फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Smartphone blood test can screen for HIV

सिर्फ 15 मिनट में स्मार्टफोन बताएगा ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट

Fri, 17 Jul 2015 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jul 2015 02:44 PM IST
विज्ञापन
Smartphone blood test can screen for HIV

कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक किफायती स्मार्टफोन/डोंगल तैयार किया है जो रक्त जांच कर सकता है। जी हां, यह स्मार्टफोन सिर्फ 15 मिनट में तीन संक्रामक रोगों का पता लगा सकता है।

विज्ञापन


कोलंबिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज में जैवचिकित्सा इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सैमुअल के. सिया के नेतृत्व में इस उपकरण ने पहली बार खून की जांच के लिए प्रयोगशाला के सभी यांत्रिक, ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक कार्यप्रणालियों को दोहराया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि यह उपकरण खून की जांच बिना किसी संग्रहित ऊर्जा के करता है। क्योंकि इसके लिए आवश्यक ऊर्जा स्मार्टफोन में ही होती है।

सिया के मुताबिक, इसमें एक ही बार में तीन स्तरों पर जांच की जाती है, जिसमें एचआईवी एंटीबॉडी, सिफीलिस की ट्रीपोनेमल जांच और सक्रिय सिफीलिस रोग की अवस्था में गैर-ट्रीपोनेमल जांच शामिल हैं। जांच की यह त्रिस्तरीय सुविधा मौजूदा जांच प्रणाली में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्टफोन और कंप्यूटर से आसानी से जोड़े जाने वाले इस छोटे उपकरण को हाल ही में रवांडा में स्वास्थ्यकर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित किया गया, जिन्होंने 96 मरीजों के उंगली से निकाले गए रक्त की जांच की।


गर्भवती माताओं में एचआईवी की शुरुआती पहचान और इलाज से माताओं और बच्चों दोनों को इससे होने वाले प्रतिकूल परिणामों से बचाया जा सकता है। सिया का अनुमान है कि इस डोंगल पर 34 डॉलर की उत्पादन लागत आएगी, जो सामान्य ईएलआईएसए उपकरण की तुलना में 18,450 डॉलर से बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed