{"_id":"57f97d78-e238-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"smartphone-app-for-passport-haj-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्टफोन ऐप से मिलेगी पासपोर्ट और हज की जानकारी","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
स्मार्टफोन ऐप से मिलेगी पासपोर्ट और हज की जानकारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का विदेश्ा मंत्रालय अब नए जमाने के साथ कदमों से कदम मिलाकर चलना चाहता है। इसी सिलसिले में वह पासपोर्ट, हज और वीजा/काउंसलर जैसे नागरिक सेवाओं के लिए जल्द ही एक स्मार्टफोन ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों तरह के डिवाइस पर उपलब्ध कराए जाने वाले इस ऐप से भारतीयों को उन सभी सेवाओं तक पहुंच मिलेगी, जो विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई हैं।
विज्ञापन
स्मार्टफोन या टैबलेट छूने भर से इन सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकेगा। टीओआई के मुताबिक प्रोजेक्ट में शामिल विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि वे इसे मीडिया, स्टूडेंट, स्कोलर, डिप्लोमेट, ट्रैवलर और आम लोगों के लिए सिंगल विंडो रिसोर्स बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
जो भी मंत्रालय से किसी तरह की जानकारी या मदद चाहता है, वह इसका इस्तेमाल कर सकता है। फेसबुक और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट पर विदेश मंत्रालय की मौजूदगी से फायदा हुआ है, ऐसे में स्मार्टफोन ऐप बनाने का कदम तार्किक जान पड़ता है।
एक अधिकारी ने कहा, 'स्मार्टफोन कनेक्शन बेहद तेज गति से बढ़ रहे हैं और जल्द ही 15 करोड़ के पार पहुंच जाएंगे, ऐसे में विदेश मंत्रालय अपनी सभी वेबसाइट को एक स्मार्ट ऐप पर इंटीग्रेट बनाने की योजना पर काम कर रहा है।'
अगर आपको विदेश मंत्रालय से कोई सवाल करना है, तो ऐप के जरिए सवाल किया जा सकता है। पासपोर्ट सेवाएं चाहते हैं, तो ऐप यह दिशा-निर्देश देगा कि इसके लिए आवेदन कैसे करना है।
इसके अलावा ऐप आपको गूगल मैप्स के जरिए यूजर को यह बताया कि सबसे करीब पासपोर्ट ऑफिस कौन सा है।