फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Smart Shopping guide: Top Apps for it

इस दीपावली नहीं बिगड़ेगा बजट, स्मार्टफोन रखेगा हिसाब

Wed, 22 Oct 2014 12:33 PM IST
Updated Wed, 22 Oct 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Smart Shopping guide: Top Apps for it

त्योहारों का मौसम है। दीवाली भी करीब है। ऐसे में घर के बजट, त्योहार की तैयारी और शॉपिंग के लिए पैसों का हिसाब-किताब कुछ ज्यादा ही रखना पड़ता है। लेकिन कुछ खास ऐप्स का इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है, जो आपका बजट बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

विज्ञापन


कहीं आपको अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की आदत तो नहीं है! अगर ऐसा है, तो कुछ ऐप्स आपके बजट को संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। पैसों के हिसाब-किताब से लेकर बजट मैनेज करने और दीर्घकालीन लक्ष्य तय करने में भी ऐप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ उपयोगी ऐप्स के बारे में, जो एंड्रॉयड समेत कई दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी फ्री हैं-
विज्ञापन

मिंट.कॉम और बैंकिंग ऐप्स

Smart Shopping guide: Top Apps for it

ऑनलाइन बजटिंग करने के लिए ′मिंट.कॉम पर्सनल फाइनेंस′ ऐप काफी उपयोगी माना जाता है। इसके जरिए आप एक साथ अपने सभी खातों को जोड़ सकते हैं। इसकी मदद से खर्चों का वर्गीकरण, बिलों के भुगतान, बैलेंस चेक करने, खरीदारी से पहले बैलेंस दोबारा चेक करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। समय-समय पर होने वाली देनदारी के लिए इसमें रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। इससे आपको लो अकाउंट बैलेंस नोटिफिकेशन भी मिलता रहेगा।

बैंकिंग ऐप्स
बैंकों, क्रेडिट कार्ड कंपनियों और इनवेस्टमेंट कंपनियों के अपने ऐप होते हैं। बजट प्लानिंग की शुरुआत के लिए ये काफी मुफीद हैं। इन ऐप्स पर बैलेंस चेकिंग, मनी ट्रांसफर और निवेश संबंधी जानकारी मिल सकती है। इसी के साथ आप बैंक की नजदीकी शाखा या एटीएम भी खोज सकते हैं। उदाहरण के लिए एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के ऐप काफी सुविधाजनक हैं। इनमें बैंक की डील्स से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है।

ईजी एनवेलप बजट और आईओयू डेब्ट मैनेजर

Smart Shopping guide: Top Apps for it
ईजी एनवेलप बजट ऐप
खर्चा नियंत्रित करने के लिए कई बार हम पैसों को अलग-अलग लिफाफों में करके रखते हैं। ईजी एनवेलप बजट ऐप (ईईबीए) के जरिए आप आधुनिक तरीके से वर्चुअल एनवेलप तैयार कर सकते हैं। इसमें आप अपने नियमित और अनियमित खर्चों के 20 खाते रख सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक खातों से कनेक्ट होने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ऐप मल्टीपल डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है और घर के सभी सदस्य कॉमन बजट के अनुसार चल सकते हैं।

आईओयू डेब्ट मैनेजर
सभी छोटे-बड़े उधारों का ब्यौरा रखने के लिए आप आईओयू डेब्ट मैनेजर ऐप का सहारा ले सकते हैं। इसमें अलग-अलग कॉन्टेक्ट या खातों के जरिए आप लेन-देन या किश्तों में पेमेंट का हिसाब रख सकते हैं। यह ऐप किताबों, सामान और फिल्मों से जुड़ी लेनदेन की सूचनाओं का ब्यौरा रखने की भी सुविधा देता है।
विज्ञापन

ब्लूमबर्ग ऐप और मनी कंट्रोल

Smart Shopping guide: Top Apps for it
ब्लूमबर्ग ऐप
ब्लूमबर्ग ऐप के जरिए आप लेटेस्ट मार्केट डाटा और मार्केट को प्रभावित करने वाली खबरों की जानकारी ले सकते हैं। अपनी पसंदीदा कंपनियों की गतिविधियों की भी जानकारी इससे आपको मिल सकती है।

मनी कंट्रोल
इस ऐप से पता लग सकता है कि बाजार में आपने मुनाफा कमाया या फिर घाटा हुआ है। साथ ही इस ऐप से अपने सभी निवेशों का विवरण सिलसिलेवार तरीके से देख सकते हैं। इसमें सभी सूचियां अलग-अलग रंगों में दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed