फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Smart shoe generate power from walking

स्मार्ट जूता, बस चलते जाइए और बिजली बनाते जाइए

Sat, 17 Jan 2015 10:51 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
Smart shoe generate power from walking

अब आप चलते चलते बिजली भी पैदा कर सकते हैं। जी हां, जर्मनी के शोधकर्ताओं ने यह मुमकिन कर दिखाया है।

विज्ञापन


विज्ञान पत्रिका 'स्मार्ट मटीरियल्स एंज स्ट्रक्चर्स' के मुताबिक़, जूते के आकार का एक उपकरण विकसित कर लिया गया है, जिसे पहन कर चलने से बिजली पैदा होती है।

इससे तीन से चार मिलीवॉट बिजली पैदा की जा सकती है। इतनी भर बिजली से स्मार्टफ़ोन की बैटरी तो चार्ज नहीं हो सकती पर यह छोटे सेंसरों और बैटरियों के लिए काफ़ी है।
विज्ञापन


यह थर्मोडायनमिक्स के निहायत ही सामान्य सिद्धांत के आधार पर बनाया गया है। घूमता हुआ चंबकीय क्षेत्र जब स्थिर क्वॉयल से गुजरता है तो बिजली पैदा होती है, बस।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल चलिए, बिजली बनाइए

Smart shoe generate power from walking

जूते के तले में लगाया जाने वाला उपकरण जिससे बनेगी बिजली

शोधकर्ता यह कोशिश भी कर रहे हैं कि बुजुर्गों के पहनने वाले जूते के फ़ीते ख़ुद बंध जाएं। उपकरण यह पता लगाएगा कि जूते में पांव कब डाला गया और उसके बाद वो फ़ीते बांध देगा।

इस दिलचस्प उपकरण में दो हिस्से होंगे। एड़ी जैसे ही ज़मीन से टकराएगी, 'शॉक हार्वेस्टर' बिजली पैदा करेगा। जब पांव चलते रहेंगे और एक दूसरा उपकरण 'स्विंग हार्वेस्टर' बिजली पैदा करेगा।

इस उपकरण से लैस जूते पहन कर चलने से यह भी पता चल सकेगा कि शख़्स किस तरफ़ गया है और कितनी दूर गया है।

इसे पहन कर चलने वाले आदमी की निगरानी की जा सकेगी और राहत व बचाव कार्य में इससे सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed